हरियाणा के हांसी में एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बरती लापरवाही

हरियाणा के हांसी में एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बरती लापरवाही


Last Updated:

Hansi Police Jawan Suspend: हरियाणा के हांसी में एसपी विनोद कुमार ने ओडिशा में आरोपी की जेल में मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर सीआईए-1 टीम के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

Zoom

हरियाणा के हांसी में एसपी ने पांच पुलिस जवानों को सस्पेंड किया है. (PHOTO AI)

हांसी. हरियाणा के हांसी में एसपी ने पांच पुलिस जवानों को सस्पेंड किया है.ओडिशा में एक आरोपी की जेल में जान देने के मामले में हांसी CIA-1 की टीम के पांच पुलिसकर्मियों पर यह एक्शन हुआ है. निलंबित पुलिसकर्मियों में पीएसआई कपिल, एसआई सम्मत, पीएचसी जोगेंद्र, पीएचसी अल्ताफ और कांस्टेबल मुकेश शामिल हैं. टीम ओडिशा में कॉमर्शियल क्वांटिटी के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने गई थी. आरोपी की मौत के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को निलंबन का आधार बनाया गया है.

हांसी के एसपी विनोद कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के दौरान नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर की पहचान ओडिशा निवासी के रूप में हुई थी.  उसे गिरफ्तार करने के लिए पीएसआई कपिल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ओडिशा गई थी. टीम में एसआई सम्मत, पीएचसी जोगेंद्र, पीएचसी अल्ताफ और कांस्टेबल मुकेश भी शामिल थे.  पुलिसकर्मी अपने वाहन से ओडिशा पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया.

बताया गया कि रात अधिक होने और क्षेत्र में थाना दूर होने के चलते पुलिस टीम आरोपी को थाने में रखने के बजाय एक ठहरने के स्थान पर ले गई.  इसी दौरान आरोपी बाथरूम में जाने के बहाने अंदर गया और वहां फांसी का फंदा लगा लिया. घटना के बाद पुलिस टीम की ओर से आरोपी की निगरानी में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया गया.

एसपी विनोद कुमार के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की गाइडलाइंस के तहत आरोपी की सुरक्षा और निगरानी पुलिस की जिम्मेदारी थी. ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को थाने में रखना या किसी अन्य स्थान पर ठहराने की स्थिति में उसकी उचित निगरानी सुनिश्चित करना जरूरी था. इसी जिम्मेदारी में लापरवाही पाए जाने पर पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.



Source link