Last Updated:
Naya Raipur Famous Maggi Point: नया रायपुर में कोमल कुमार डहरिया का मैगी पॉइंट युवाओं के बीच खास पहचान बना चुका है. यहां पिछले 15 साल से मसाला, चीज, पेरी-पेरी, शेजवान और पंजाबी समेत कई तरह की मैगी परोसी जा रही है. वेजिटेबल चीज और पंजाबी मैगी ग्राहकों की पसंदीदा हैं. सुबह से रात तक यहां मैगी के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है.
राहुल दुबे(रायपुर),
Naya Raipur Famous Maggi Point: नया रायपुर में मैगी खाने के शौकीनों के लिए एक खास जगह है, जहां अलग-अलग स्वाद की मैगी मिलती है. यहां लोग अपनी पसंद के हिसाब से मैगी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. इस मैगी पॉइंट पर सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. खासकर दोस्तों के साथ मैगी खाने आने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है.
15 साल से चला रहे हैं मैगी का काम
इस मैगी पॉइंट को कोमल कुमार डहरिया चलाते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें यह काम करते हुए करीब 15 साल हो गए हैं. पहले वे किसानी करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने खेती छोड़कर मैगी बेचने का काम शुरू किया. धीरे-धीरे लोगों को यहां की मैगी पसंद आने लगी और ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी. कोमल कुमार का कहना है कि किसानी के मुकाबले अब इस काम से उन्हें ज्यादा कमाई हो रही है.
एक नहीं, कई तरह की मिलती है मैगी
यहां मसाला, प्लेन, चीज, पेरी-पेरी, शेजवान और पंजाबी मैगी मिलती है. इनमें वेजिटेबल चीज और पंजाबी मैगी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है. वेजिटेबल चीज मैगी में सब्जियों के साथ चीज डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और अच्छा हो जाता है. यहां वेजिटेबल चीज मैगी 100 रुपये और प्लेन चीज मैगी 70 रुपये में मिलती है.
सुबह और शाम रहती है ज्यादा भीड़
कोमल कुमार के मुताबिक, उनके यहां सुबह 5 बजे से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रहती है. सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा लोग मैगी खाने पहुंचते हैं. यहां आने वाले लोग अपनी पसंद की मैगी ऑर्डर करते हैं और दोस्तों के साथ बैठकर इसका मजा लेते हैं. 15 साल से चल रहा यह छोटा सा कारोबार अब नया रायपुर में मैगी पसंद करने वालों के बीच अपनी पहचान बना चुका है और सबके बीच फेमस हो रहा है.