Last Updated:
पानीपत के कुलदीप नगर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि जन्मदिन की बधाई देने पर लड़की से विवाद और महंगे गिफ्ट की मांग के बाद उसने यह कदम उठाया. पुलिस मा
पानीपत. हरियाणा के पानीपत के कुलदीप नगर में लड़के की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि युवक जिस लड़की को पसंद करता था, उसे जन्मदिन की बधाई देने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और इसके कुछ समय बाद लड़का घर पर मृत मिला. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़का और लड़की चैट भी सामने आई है.
परिजनों के मुताबिक, देर रात 12 बजकर 1 मिनट पर युवक ने लड़की को उसके जन्मदिन की बधाई देने के लिए मैसेज किया था. आरोप है कि लड़की ने उसे मैसेज करने से मना किया और इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि लड़का 12वीं की पढ़ाई करता था.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जन्मदिन की बधाई देने के बाद लड़की ने उससे महंगे गिफ्ट की मांग की थी. इसके बाद कथित तौर पर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और लड़की की ओर से उसे को पिटवाने की धमकी भी दी गई.
परिजनों ने पुलिस को देर रात हुई बातचीत की चैट भी दिखाई है. उनका आरोप है कि इस बातचीत के बाद लड़का मानसिक रूप से परेशान था और कुछ समय बाद घर में मृत अवस्था में मिला.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है.
पुलिस अब शिकायत और परिजनों की ओर से दिखाई गई चैट सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
चैट में क्या है
चैट में युवक ने लड़की को मैसेज किया और लिखा कि हैप्पी बर्थडे. तुम सदा खुश रहो. लाइफ में तुम्हें कोई भी दुख दर्द ना हो. हालांकि, इस पर लड़की जवाब देती है कि मुझे मैसेज मत करो तो लड़का पूछता है क्यों…तो लड़की उसे गाली देती है और फिर काफी देर तक दोनों में बहसबाजी होती रहती है.