‘मैं सड़क पर दौड़ रही थी, चिल्ला रही थी’, हमले के बाद खून ने लथपथ थे सैफ अली खान, करीना ने खौफनाक मंजर को किया याद

‘मैं सड़क पर दौड़ रही थी, चिल्ला रही थी’, हमले के बाद खून ने लथपथ थे सैफ अली खान, करीना ने खौफनाक मंजर को किया याद


Last Updated:

सैफ अली खान और करीना कपूर खान गेस्ट बनकर ‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचे. उन्होंने करण जौहर से अपनी जिंदगी की सबसे डरावनी रातों में से एक को याद किया. कपल ने 16 जनवरी 2025 की रात को बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई चाकूबाजी की घटना को याद किया. उन्होंने घटना से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिसे पहले कभी बयां नहीं किया था.

नई दिल्ली: सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला तब हुआ, जब तड़के सुबह एक शख्स उनके घर में घुस आया और उसने एक्टर पर कई बार चाकू से वार किया. एक्टर को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास थी. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई. पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब उस घटना को याद करते हुए सैफ और करीना ने बताया है कि उनके परिवार ने उस मुश्किल समय का सामना कैसे किया.
(फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में करण जौहर से बात करते हुए सैफ ने बताया कि सर्जरी के बाद जब उन्हें होश आया, तो उनके बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान वहां मौजूद थे. उन्होंने खास तौर पर इब्राहिम के रिएक्शन का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने अपने बेटे को पहले कभी इस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर करते नहीं देखा था. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

सैफ अली खान ने उस पल को याद करते हुए बताया कि इब्राहिम की आंखों में आंसू थे और वह बहुत गुस्से में था. वह उस हमलावर को ढूंढना चाहता था और अपने पिता की रक्षा करना चाहता था. सैफ अली खान ने कहा कि इब्राहिम को इतना परेशान देखना बहुत मुश्किल था, खासकर इसलिए क्योंकि वह अपनी भावनाओं को इतनी खुलकर शायद ही कभी जाहिर करता है. करीना कपूर खान ने हमले के बाद मची अफरा-तफरी और सैफ को तुरंत मेडिकल मदद दिलाने के लिए परिवार की भागदौड़ के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनका नौ साल का बेटा तैमूर भी सैफ के साथ अस्पताल गया था. उनके साथ घर का स्टाफ मेंबर हरि भी मौजूद था.
(फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैफ अली खान ने याद किया कि उस इमरजेंसी के दौरान करीना ने किसी तरह एक ऑटो-रिक्शा रोक लिया था. करीना ने उस डरावने पल का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय क्या हालात थे. उन्होंने कहा कि वह अपनी नाइट टी-शर्ट पहने सड़क पर थीं और बेताबी से रिक्शा ढूंढ रही थीं, जबकि उस वक्त सैफ खून से लथपथ थे. उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह इधर-उधर भाग रही थीं और रिक्शा रोकने के लिए ‘रुको, रुको’ चिल्ला रही थीं. करीना ने कहा कि उनके पास कपड़े बदलने का समय नहीं था और उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने पति को अस्पताल पहुंचाने पर था. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने बताया, ‘मैं अपनी नाइट टी-शर्ट में थी. किस्मत से किसी ने इसका वीडियो नहीं बनाया. मैं सड़क पर चिल्ला रही थी- रुको, रुको. यह बिल्कुल किसी फिल्म के सीन जैसा था. मैंने नाइट ड्रेस पहनी हुई थी और उसे बदलने का भी समय नहीं था. मैं सड़क पर दौड़ रही थी. यह बात किसी को नहीं पता. मैं पहली बार बता रही हूं. मैं सच में बस अपनी टी-शर्ट में थी. एक पागल औरत की तरह दौड़ रही थी, रिक्शा ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी, जबकि उनसे खून बह रहा था.’ (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने भी याद किया कि घर से निकलने से पहले उन्होंने लिफ्ट में सैफ को देखा था और कहा, ‘सैफ, ऐसा मत करो.’ लेकिन सैफ ने उन्हें इस तरह देखा जिससे साफ हो गया कि उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है. बेबो ने यह भी बताया कि तैमूर ने सैफ से पूछा था, ‘पापा, क्या आप मरने वाले हैं?’ करीना ने बताया कि यह सवाल सुनकर उन्होंने सैफ की ओर देखा, जबकि पूरा परिवार उस मुश्किल हालात से गुजर रहा था. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

करीना ने हमले से जुड़ी ‘कॉन्पिरेसी थ्योरी’ को ‘अजीब’ बताया. कपल ने हमले के बाद सामने आई उन थ्योरीज पर भी बात की, जिनमें कुछ लोग सवाल उठा रहे थे कि हमले के कुछ दिन बाद ही सैफ इतने शांत कैसे दिख रहे थे. करीना ने इन थ्योरीज को ‘अजीब’ बताया, जबकि सैफ ने कहा- मुझे नहीं लगता कि लोग ऐसी थ्योरीज न बनाएं, ऐसा मुमकिन है.’ (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर ने सवाल उठाया कि ऐसी थ्योरीज का क्या मतलब हो सकता है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच की है और एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है. बेबो ने पूछा, ‘क्या पुलिस भी हमारे साथ मिली हुई है? क्योंकि उन्होंने ही तो उस आदमी को पकड़ा है. क्या वे भी इस साजिश का हिस्सा हैं?’ कपल ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि घटना के समय घर पर ड्राइवर क्यों नहीं था. सैफ ने बताया कि उनका ड्राइवर शाम को अपने परिवार के पास घर गया हुआ था, इसलिए वह उस समय मौजूद नहीं था. (फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link