पटना: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का एहसास बना हुआ है. वहीं, 4 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 6 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आइए जानते हैं पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण और अररिया का मौसम कैसा रहेगा.
बिहार में बारिश का दौर खत्म
आज 4 नवंबर को बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे बिहार में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान और सारण समेत सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. वहीं, राज्य के लिए फिलहाल बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है.
जानें आज बिहार में कितना रहेगा तापमान
आज बिहार में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी.
जानें बिहार के इन 7 जिलों का तापमान
बिहार में बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव जारी है. ऐसे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-21°C, भागलपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-22°C, मुजफ्फरपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-21°C, मुंगेर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-22°C, जहानाबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-21°C, पश्चिम का अधिकतम और न्यूनतम तापमान चंपारण 32°C-19°C, अररिया का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-21°C रहने वाला है.
बिहार के इन 10 जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
आज बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. इनमें प्रमुख 10 जिले पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, अररिया और पश्चिम चंपारण हैं. इन जिलों में बारिश की संभावना कम है. यहां दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रह सकता है.
सुबह इन जिलों में पड़ सकता है कोहरा
बिहार में सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासे का असर देखने को मिल सकता है. खासकर पटना, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के इलाकों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है. IMD के पूर्वानुमान में अररिया में सुबह धुंध और पटना में 8 और 9 नवंबर को सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना दर्ज है.
सुबह-शाम बंद होने लगे एसी और कूलर
बिहार में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण लोगों को अब एसी और कूलर की जरूरत पहले से कम महसूस हो सकती है. पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया और पश्चिम चंपारण में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं. हालांकि, दोपहर में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने के कारण गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. इसलिए अभी पूरे बिहार में एसी-कूलर बंद होने की स्थिति नहीं है.
बिहार के 5 शहरों का AQI जानें
मौसम के साथ बिहार में वायु गुणवत्ता पर भी खराब होती जा रही है. 4 नवंबर को आंकड़ों के अनुसार आज पटना का AQI 157, भागलपुर का AQI 105, मुजफ्फरपुर का AQI 96 और मुंगेर का AQI 81 रहने वाला है. इसके अलावा दरभंगा का AQI 64 पहुंच सकता है.
नवंबर में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड
कुल मिलाकर बिहार में 4 से 9 नवंबर के बीच मौसम शुष्क रहने वाला है. इस दौरान बारिश की गतिविधियां नहीं के बराबर रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है. वहीं, 5 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है. 6 से 9 नवंबर के बीच दिन में धूप खिलने और रात में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है. हालांकि, दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास रहने से लोगों को फिलहाल तेज ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा.