मेडिटेशन से लेकर हीलिंग तक.. ऋषिकेश की इन दुकानों में मिलेंगे हर तरह के साउंड बाउल, जो देंगे मन को सुकून

मेडिटेशन से लेकर हीलिंग तक.. ऋषिकेश की इन दुकानों में मिलेंगे हर तरह के साउंड बाउल, जो देंगे मन को सुकून


Last Updated:

ऋषिकेश को योग और मेडिटेशन के लिए देश-विदेश में जाना जाता है. यहां आने वाले लोग न सिर्फ योग और ध्यान का अनुभव करते हैं, बल्कि मन को शांत करने के लिए कई तरह की हीलिंग तकनीकों को भी अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है साउंड हीलिंग, जिसमें खास तरह के साउंड बाउल का इस्तेमाल किया जाता है.

ऋषिकेश के तपोवन में स्थित गंधर्व लोक वैदिक एकेडमी ऑफ साउंड हीलिंग में संगीत से जुड़ी कई खास चीजें देखने को मिलती हैं. यहां एक से बढ़कर एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स मौजूद हैं. कुछ वाद्य यंत्र काफी पुराने हैं, तो कुछ अपने अनोखे डिजाइन और बनावट के कारण लोगों का ध्यान खींचते हैं. संगीत में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए यह जगह किसी खास कलेक्शन से कम नहीं है.

इस एकेडमी की सबसे खास चीजों में साउंड बाउल भी शामिल हैं. यहां आपको छोटे से लेकर बड़े आकार तक के कई तरह के साउंड बाउल मिल जाएंगे. इनकी बनावट और आकार के हिसाब से इनकी आवाज में भी अंतर होता है. साउंड हीलिंग में इनका इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें बजाने पर एक अलग तरह की गूंज सुनाई देती है, जो आसपास के माहौल को काफी शांत और सुकून भरा बना देती है.

अगर आप भी साउंड बाउल खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपको काफी सारे ऑप्शन और डिजाइन मिल जाएंगे. इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू होजाती है और करीब 2,000 रुपये तक जाती है. आप अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग साइज के बाउल चुन सकते हैं. खास बात यह है कि यहां आने पर आपको सिर्फ साउंड बाउल ही नहीं, बल्कि म्यूजिक से जुड़ी कई अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तिब्बती साउंड हीलिंग बाउल अपनी खास बनावट और उनसे निकलने वाले सुरीली म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. इनका इस्तेमाल सदियों से ध्यान और मेडिटेशन के लिए किया जाता है. माना जाता है कि इनसे निकलने वाली आवाज मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है. जब इन बाउल को लकड़ी के स्टिक से बजाया जाता है, तो इनसे एक अलग तरह की गूंज पैदा होती है, जिसे सुनकर मन को सुकून महसूस होता है.

ऋषिकेश के तपोवन में स्थित तिब्बतन साउंड हीलिंग बाउल एंड हैंडीक्राफ्ट नाम की इस दुकान पर आपको कई तरह के साउंड हीलिंग बाउल देखने को मिल जाएंगे. यहां मिलने वाले तिब्बती साउंड बाउल अपनी अलग डिजाइन, आकार और आवाज के लिए खास हैं. यहां कुछ ऐसे खास तिब्बती साउंड हीलिंग बाउल भी मिलते हैं, जो ऋषिकेश में दूसरी जगह आसानी से नहीं मिलेंगे. इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू हो जाती है.

साउंड बाउल के अलावा इस दुकान पर कई तरह के हैंडीक्राफ्ट आइटम भी मिलते हैं. यहां आपको जूट के बैग, सजावट का सामान और दूसरी खूबसूरत हस्तनिर्मित चीजें देखने को मिल जाएंगी. अगर आप ऋषिकेश घूमने के लिए आए हैं और कुछ अलग तरह की चीजें खरीदना चाहते हैं, तो तपोवन की यह दुकान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यहां से आप अपने घर के लिए सजावटी सामान खरीद सकते हैं या फिर साउंड हीलिंग बाउल को मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऋषिकेश के तपोवन में स्थित गंधर्व म्यूजिक स्टोर संगीत और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स पसंद करने वाले लोगों के लिए एक खास जगह है. यहां आपको कई तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स देखने को मिल जाएंगे. इस स्टोर की खास बात यह है कि यहां पारंपरिक भारतीय संगीत से जुड़े इंस्ट्रूमेंट के साथ-साथ कुछ ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स भी हैं, जो देखने और सुनने में काफी अलग होते हैं. वहीं इनकी खासियत इसके साथ ही यहां मिलने वाले खास साउंड बाउल भी है.

गंधर्व म्यूजिक स्टोर में साउंड हीलिंग बाउल भी मिलते हैं. इन बाउल को लकड़ी की छोटी छड़ी से बजाया जाता है, जिससे बहुत मधुर आवाज निकलती है. इनका इस्तेमाल योग, ध्यान और मन को शांत रखने के लिए किया जाता है. बाउल को हल्के हाथों से बजाने पर अलग-अलग तरह की आवाज सुनाई देती है. यहां आपको छोटे से लेकर बड़े आकार तक के बाउल देखने को मिल जाएंगे. संगीत और ध्यान में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए ये काफी खास हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link