रणजी ट्रॉफी में ड्रामा और हंगामा, रातोंरात पूरी टीम बर्खास्त, मैनेजर को धमकी, बुलानी पड़ी पुलिस, मैदान पर हो गया बड़ा कांड

रणजी ट्रॉफी में ड्रामा और हंगामा, रातोंरात पूरी टीम बर्खास्त, मैनेजर को धमकी, बुलानी पड़ी पुलिस, मैदान पर हो गया बड़ा कांड


होमखेलक्रिकेट

रणजी ट्रॉफी में ड्रामा और हंगामा, रातोंरात पूरी टीम बर्खास्त, मैनेजर को धमकी

Last Updated:

drama in ranji match: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने वाली टीम का चयन मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की एपेक्स काउंसिल ने किया था. एपेक्स काउंसिल और बोर्ड अध्यक्ष जेम्स संगमा के बीच विवाद चल रहा था. यह विवाद एसोसिएशन के सचिव रेनॉल्ड खरकामनी के निलंबन को लेकर था. उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को कथित तौर पर दबाने का आरोप था.

Zoom

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान जमकर हुआ ड्रामा, पुलिस बुलाने की नौबत आ गई

नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मेघालय की क्रिकेट टीम भी क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी विवाद की भेंट चढ़ गई है. नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मुकाबले से ठीक एक दिन पहले पूरी टीम को कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया और उसकी जगह एक नई टीम मैदान पर उतार दी गई.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने वाली टीम का चयन मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की एपेक्स काउंसिल ने किया था. एपेक्स काउंसिल और बोर्ड अध्यक्ष जेम्स संगमा के बीच विवाद चल रहा था. यह विवाद एसोसिएशन के सचिव रेनॉल्ड खरकामनी के निलंबन को लेकर था. उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को कथित तौर पर दबाने का आरोप था.

रणजी में रार और वार

नागालैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हाई कोर्ट ने जेम्स संगमा के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने सचिव खरकामनी के निलंबन को बरकरार रखा और उनके कार्यकाल में पारित प्रस्तावों को अवैध करार दिया. इसके बाद संगमा गुट ने नई टीम का चयन किया. इस बीच, एपेक्स काउंसिल की ओर से चुनी गई टीम अभ्यास पूरा कर चुकी थी. खिलाड़ियों ने मैच से पहले मैच रेफरी अरिंदम सरकार के साथ बैठक भी की थी. रेफरी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बीसीसीआई से उनकी टीम को मंजूरी मिलने के बाद वे मुकाबले में खेल सकेंगे. हालांकि, उसी शाम खिलाड़ियों को फोन आया कि अब वे मैदान पर नहीं उतरेंगे, क्योंकि हाई कोर्ट ने उनकी टीम को अवैध घोषित कर दिया है.

धमकी और पुलिस केस

रिपोर्ट के मुताबिक, मेघालय के खिलाड़ियों ने बताया कि इस पूरे विवाद के दौरान टीम मैनेजर को धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी. टीम के कप्तान ने भी खिलाड़ियों को मिल रही धमकियों की शिकायत मैच रेफरी से की. इसके बाद रेफरी को अपना होटल बदलना पड़ा. रात करीब 11 बजे खिलाड़ियों को जानकारी दी गई कि बीसीसीआई की मंजूरी से नई टीम का पंजीकरण करा दिया गया है. इसके बावजूद पुराने स्क्वॉड के खिलाड़ी अगली सुबह मैदान पर पहुंचे, लेकिन वहां ड्रेसिंग रूम बंद मिला. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा. बाद में जेम्स संगमा ने खिलाड़ियों से माफी मांगी, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम खोला गया.

मेघालय की अंडर-23 टीम में भी बदलाव किया गया. उसे सिक्किम से वापस बुला लिया गया और उसकी जगह दूसरी टीम भेजी गई. प्लेट ग्रुप में मेघालय की सीनियर टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम ने अब तक एक मुकाबला जीता है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एपेक्स काउंसिल अब हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है.



Source link