QS Asia Rankings: IIT दिल्ली भारत में नंबर-1, पर टॉप यूनिवर्सिटी की रेस में चीन का दबदबा


Last Updated:

QS Asia Rankings: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली ने पिछले साल से खराब प्रदर्शन किया है. हालांकि, इसके बावजूद भारत का नंबर-1 शिक्षण संस्थान बना हुआ है. पिछले साल इसकी 59वीं रैंक थी, जबकि इस साल 66वीं रैंक है.

Top Deals Inside

IIT दिल्ली भारत में नंबर-1, पर टॉप यूनिवर्सिटी की रेस में चीन का दबदबा Zoom

QS Asia Rankings: हांगकांग यूनिवर्सिटी की नंबर-1 रैंक है.

QS Asia Rankings: आईआईटी दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी (एशिया) रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली ने एक बार फिर से अच्छी रैंक हासिल की है. इसी के साथ यह भारत का सर्वोच्च रैंकिंग पाने वाला इंस्टीट्यूशन एक बार फिर से बना है. इस साल की रैंकिंग में पूरे एशिया से 195 नए संस्थान शामिल हुए हैं. भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली सभी छह यूनिवर्सिटीज इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही हैं. जिनमें कई IITs शामिल हैं. IIT बॉम्बे के बाद 79वें स्थान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु है, जबकि IIT बॉम्बे 83वें स्थान के साथ भारतीय संस्थानों में तीसरे नंबर पर है.

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी बनी हुई है. जबकि पिछले साल यह 59वें स्थान पर थी.

हांगकांग यूनिवर्सिटी एशिया में नंबर-1

हांगकांग यूनिवर्सिटी लगातार दूसरे साल शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. जबकि पेकिंग यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर है. इसी संस्करण में सिंघुआ यूनिवर्सिटी नौवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जिससे 2023 के बाद पहली बार शीर्ष तीन में चीन की दो यूनिवर्सिटी शामिल हो गई हैं. भारत का कोई भी संस्थान एशिया की टॉप 10 सूची में जगह नहीं बना पाया है.

एम्प्लॉयर रेपुटेशन में IIT बॉम्बे की 7वीं रैंक

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 325 रैंक वाली यूनिवर्सिटी (जिनमें 34 नए संस्थान शामिल हैं) के साथ, भारत एशिया में दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा तंत्र बना हुआ है. इस मामले में भारत केवल मुख्य भूमि चीन (मेनलैंड चाइना) से पीछे है. इसके अलावा, रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि ‘एम्प्लॉयर रेपुटेशन’ (नियोक्ता के रूप में प्रतिष्ठा) एक मजबूत पक्ष बना हुआ है, जिसमें IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली क्रमशः सातवें और 10वें स्थान पर हैं. वैश्विक संस्था ने यह भी बताया कि ये एशिया की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटी में शामिल होने वाले पहले भारतीय संस्थान हैं.

एशिया की टॉप 200 में 21 भारतीय यूनिवर्सिटीज

इस सूची में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एक और उल्लेखनीय नाम है, जिसने भारतीय संस्थानों में सातवां और एशिया में 104वां स्थान हासिल किया है. एशिया की शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी की सूची में अब 21 भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जबकि पिछले संस्करण में यह संख्या 20 थी. इस तरह, सूची में भारत की उपस्थिति तो बढ़ी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शीर्ष स्तर पर भारत की स्थिति भी मजबूत हो गई है.



Source link