मां ने छिपाया मोबाइल तो नाराज 15 साल की सोनिया ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी का शव देख घर में मचा कोहराम

मां ने छिपाया मोबाइल तो नाराज 15 साल की सोनिया ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी का शव देख घर में मचा कोहराम


Last Updated:

Korba News: कोरबा के दर्री में मोबाइल को लेकर भाई से विवाद के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने जान दे दी. झगड़ा रोकने के लिए मां ने मोबाइल छिपा दिया था. इससे नाराज होकर कक्षा 9वीं की छात्रा सोनिया कुरैशी ने बाथरूम में फांसी लगा ली. घटना के बाद दर्री पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.

Zoom

मोबाइल के चक्कर में कोरबा में खौफनाक वारदात.

रिपोर्ट: वसु चंद्रा

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक 15 साल की किशोरी ने जान दे दी. मृतका की पहचान सोनिया कुरैशी के रूप में हुई है, जो कक्षा नौवीं में पढ़ती थी. इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है और पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

भाई से हुआ था मोबाइल को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दर्री थाना क्षेत्र के कैलाश विहार इलाके की है. कैलाश विहार निवासी सोनिया कुरैशी का अपने भाई के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया था. दोनों भाई-बहन मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर आपस में उलझ पड़े. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद और झगड़ा काफी बढ़ता चला गया.

मां ने शांत कराया था झगड़ा, छिपा दिया था फोन
जब दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ने लगा, तो उनकी मां ने बीच-बचाव किया. मां ने दोनों को समझाने का प्रयास किया और झगड़ा शांत कराने के लिए मोबाइल फोन उठाकर छिपा दिया. मां ने दोनों बच्चों से कहा कि मोबाइल फोन की वजह से ही तुम दोनों आपस में लड़ते रहते हो, इसलिए अब यह मोबाइल किसी को भी नहीं मिलेगा.

नाराज होकर बाथरूम में लगाई फांसी
मां द्वारा मोबाइल फोन छिपा दिए जाने की बात 15 वर्षीय सोनिया को नागवार गुजरी. सोनिया मां की इस बात और फैसले से अत्यधिक नाराज हो गई. नाराजगी में सोनिया घर के बाथरूम में चली गई. वहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

घर में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई, तो घर में कोहराम मच गया. इस दुखद हादसे के बाद कैलाश विहार इलाके और पीड़ित परिवार में शोक की लहर फैल गई है. सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दर्री पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Disclaimer: अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें.



Source link