UPSSSC Jr Engineer Vacancy : यूपी में निकली 1,156 जूनियर इंजीनियर की भर्ती, शुरू हो गया आवेदन


Last Updated:

UPSSSC Jr Engineer Vacancy : UPSSSC ने उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 1,156 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार 3 से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Top Deals Inside

यूपी में निकली 1,156 जूनियर इंजीनियर की भर्ती, शुरू हो गया आवेदनZoom

UPSSSC Engineer Vacancy : भर्ती नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर को जारी हुआ था.

UPSSSC Jr Engineer Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के कुल 1,156 पदों को भरा जाएगा. योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 है.

UPSSSC की ओर से इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से शुरू हो गए हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होना और उसमें अर्हता प्राप्त करना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. अलग-अलग पदों और विभागों के लिए शैक्षणिक योग्यता में अंतर हो सकता है. ऐसे में आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन देखना जरूरी है.

आयु सीमा कितनी है?

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), मैकेनिक, असिस्टेंट स्टोरकीपर और इंस्ट्रक्टर मशीनिस्ट पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है. वहीं टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) और ADPRO (टेक्निकल) पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कैसे होगा चयन?

अभ्यर्थियों का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के जरिए किया जाएगा. PET में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. यहां लाइव विज्ञापन सेक्शन में विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 पर क्लिक करें. इसके बाद PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल पर प्राप्त OTP की मदद से लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से संबंधित विवरण भरें. इसके बाद संबंधित पद और विभाग का चयन कर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.



Source link