रुपाली गांगुली ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, एआई के गलत इस्तेमाल पर एक्शन- ‘बिना अनुमति के इस्तेमाल कर रहे कॉन्टेंट’


Last Updated:

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा उठाया है. उन्होंने एआई से बनी नकली तस्वीरों और आपत्तिजनक कॉन्टेंट के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर की है. एक्ट्रेस की मंजूरी के बिना तमाम ऑनलाइन पोर्टल उनसे संबंधित कॉन्टेंट और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. केस की सुनवाई 4 नवंबर को होगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रुपाली गांगुली ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, एआई के गलत इस्तेमाल पर एक्शनZoom

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का मुद्दा उठाया. (फोटो साभार: Instagram@rupaliganguly)

नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कई ऑनलाइन पोर्टल उनकी तस्वीरों और अन्य कॉन्टेंट का इस्तेमाल बिना अनुमति कर रहे हैं. इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उनकी नकली तस्वीरें बनाई जा रही हैं और कुछ वीडियो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है.

रूपाली का कहना है कि इस तरह तैयार किए गए कॉन्टेंट को कुछ ऐसी वेबसाइटों पर इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां अश्लील और आपत्तिजनक कॉन्टेंट दिखाया जाता है. एक्ट्रेस ने अपनी याचिका में इसे अपने पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन बताया. उनका कहना है कि किसी व्यक्ति की पहचान, तस्वीर, आवाज और इमेज का इस्तेमाल उसकी सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए.

4 नवंबर को सुनवाई
रुपाली गांगुली ने अदालत से इस मामले में दखल देने की मांग की है. याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 4 नवंबर को सुनवाई होगी. इस मामले को जस्टिस माधव जामदार की बेंच सुनेगी. रूपाली गांगुली से पहले कई दूसरी हीरोइनें भी अपनी तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ अदालत पहुंच चुकी हैं. हाल में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि कई वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी तस्वीरों, आवाज और पहचान का इस्तेमाल करके एआई से नकली वीडियो, मॉर्फ तस्वीरें और अश्लील कॉन्टेंट तैयार कर रहे हैं.

प्रीति जिंटा भी पहुंची थीं हाईकोर्ट
कोर्ट ने केस में सामंथा रुथ प्रभु को अंतरिम राहत दी थी. अदालत ने गूगल, मेटा और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले कॉन्टेंट को हटाने का निर्देश दिया था. इससे पहले, जुलाई में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी एआई से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो और मॉर्फ तस्वीरों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था. अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को आपत्तिजनक कॉन्टेंट हटाने के निर्देश दिए थे.



Source link