हरियाणा के सिरसा में युवा कांग्रेस नेता की हत्या, घायल पिता अस्पताल में भर्ती, सौतेले बेटे पर लगा आरोपी, 35 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद


Last Updated:

हरियाणा के सिरसा में जमीनी विवाद के चलते कांग्रेस युवा हल्का इंचार्ज लवप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई. इस हमले में उनके पिता नाजम सिंह घायल हो गए. सौतेले भाई गुरलाल सिंह पर हत्या का आरोप है. पुलिस जांच

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

हरियाणा में युवा कांग्रेस नेता की हत्या, हमले में पिता घायल, अस्पताल में भर्तीZoom

सिरसा में मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (30) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है.

सिरसा. हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस के युवा हल्का इंचार्ज लवप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई. जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अजांज दिया गया है. हमले में लवप्रीत के पिता पिता नाजम सिंह भी घायल हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. दो पक्षों के बीच यह झगड़ा हुआ था और सौतेले भाई पर हत्या के आरोप लगे हैं.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (30) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है. इसी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ.

मंगलवार को सिरसा के कालावंली गांव में लवप्रीत के पिता खेतों में काम कर रहे थे. लवप्रीत के पिता ने दो शादियां की थी और पहली शादी से हुए बच्चे और पत्नी उनसे अलग रहते थे. इस पर दोनों पक्षों में विवाद था. बताया जा रहा है कि नाजम सिंह के पास करीब 35 एकड़ जमीन है. इस जमीन के बंटवारे का दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा था. इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले पंचायतें भी हो चुकी हैं लवप्रीत सिंह सारा कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलका इंचार्ज थे. लवप्रीत की हत्या का आरोप सौतेला भाई गुरलाल सिंह पर लगा है.

सुबह सुबह तीनों गए थे खेत

3 नवंबर, मंगलवार सुबह लवप्रीत, आरोपी गुरलाल और पिता नाजम सिंह खेतों में गए थे इस दौरान तीनों में विवाद हो गया और फिर कुल्हाड़ी से सौतेले भाई ने लवप्रीत की हत्या कर दी और पिता पर भी हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी ने पहले लाठी और डंडों से भी हमला किया था. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.



Source link