लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने को बचे हैं 27 दिन, घर बैठे कर सकते हैं सबमिट, जानिए तरीका

लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने को बचे हैं 27 दिन, घर बैठे कर सकते हैं सबमिट, जानिए तरीका


Last Updated:

Life Certificate Last Date : पेंशनर्स को हर साल 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है. यह इसलिए जमा कराया जाता है ताकि सरकार को पता रहे कि पेंशन लेने वाला व्‍यक्ति दुनिया में मौजूद है. इससे पेंशन फर्जीवाड़ा रुकता है. जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

Zoom

साल में एक बार जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराना होता है.

नई दिल्‍ली. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के दायरे में आने वाले सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा. यानी यह जरूरी काम करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 27 दिन बचे हैं. हर महीने पेंशन पाने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है. अगर इसे जमा नहीं किया जाएगा तो दिसंबर से पेंशन का भुगतान रुक सकता है. जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए आपको कहीं धक्‍के खाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल की सहातया से इसे सबमिट कर सकते हैं.

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशनर्स की सहूलियत के लिए यूपीएस जीवन सेतू (UPS Jeevan Setu) डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की है. इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब बुजुर्गों को बैंकों या दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. वे घर बैठे ही मोबाइल ऐप के जरिए चंद मिनटों में अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.

ऐसे ऑनलाइन जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन में मौजूद NPS, UPS और APY मोबाइल ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बना सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • अपने स्मार्टफोन में NPS, UPS और APY मोबाइल ऐप खोलें.
  • होम स्क्रीन पर दिख रहे ‘UPS Jeevan Setu – Digital Life Certificate’ विकल्प पर टैप करें.
  • अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज कर अपनी जानकारी प्रमाणित करें.
  • इसके बाद ‘Aadhaar’ विकल्प चुनें और संबंधित विवरण दर्ज करके ‘Continue with Aadhaar’ पर क्लिक करें.
  • अब ‘Face Authentication’ का विकल्प चुनें और कैमरे के सामने अपना चेहरा लाएं.
  • चेहरा सफलतापूर्वक प्रमाणित होते ही ऐप अपने आप आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर देगा.
  • स्क्रीन पर ‘Life Certificate has been generated successfully’ का कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा.
  • अब ‘Done’ पर क्लिक करें.



Source link