Last Updated:
एक्ट्रेस जिया शंकर बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रही हैं. सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से जिया के ब्रेकअप की अटकलें लग रही थीं. सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चाएं थीं कि जिया की सगाई टूट गई हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है.
नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि अभिनेत्री और उनके मंगेतर करण धनक के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है. यहां तक कि दोनों की सगाई टूटने तक के कयास लगाए जाने लगे थे. इन अटकलों के बीच अब जिया ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक के साथ हाल ही में हैलोवीन मनाया था. कपल ने 31 अक्टूबर को हैलोवीन पार्टी से फोटो शेयर की थी. अब उन्होंने अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक फोटोज की सीरीज शेयर करते हुए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
जिया शंकर ने इन फोटोज और कैप्शन के जरिए न सिर्फ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई, बल्कि यह भी समझाने की कोशिश की कि किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ मतभेद और मुश्किलें आना स्वाभाविक है. वो लिखती हैं कि हर कपल के बीच लड़ाई झगड़े तो होते ही रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण धनक के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक ऐसा नोट लिखा, जिसमें रिश्तों की असलियत और उन्हें निभाने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
एक्ट्रेस का कहना है कि किसी रिश्ते में साथ रहना और एक-दूसरे को समझना हमेशा आसान नहीं होता. उन्होंने अपने और करण के रिश्ते को किसी फिल्मी कहानी की तरह परफेक्ट दिखाने के बजाय उसकी वास्तविकता सामने रखी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
जिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर किसी ने लोगों को ये नहीं बताया है कि एक साथ जिंदगी कितना मुश्किल हो सकता है, तो वह इस बारे में बताना चाहती हैं. ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जहां हर समस्या का समाधान आसानी से मिल जाता है और सबकुछ हमेशा खूबसूरत बना रहता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरे कपल्स की तरह उनके रिश्ते में भी प्यार है, लेकिन कभी-कभी उनके बीच झगड़े भी होते हैं. दोनों अभी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने और एक-दूसरे के लिए बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)
जिया शंकर ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि क्या अब हम सब प्यार और दया के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं क्या. उन्होंने इन शब्दों के जरिए ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया और रिश्ते में झगड़े पर अपना रिएक्शन देते हुए साफ किया कि वो आम लोगों की तरह ही लड़ते-झगड़ते रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jiyaashankarofficial)