Last Updated:
Ujjwala Yojana: योगी सरकार अमेठी में दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी. उज्जवला कनेक्शन धारकों को सरकार ने मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया है. इस योजना में अमेठी के 1 लाख 68 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा.
गैस सिलेंडर मिलेंगे.
Ujjwala yojana free cylinder kab tak milega : अगर दिवाली पर आपका गैस सिलेंडर खत्म हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस बार फिर दिवाली के उज्जवला कनेक्शन धारकों को मुफ्त में सिलेंडर दिए जाएंगे. इसके लिए सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अमेठी में दीपावली पर 1.68 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा.
जिला पूर्ति विभाग ने बुकिंग शुरू कर दी है और लाभार्थियों को केवाईसी कराने की अपील की है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें. रोशनी के पर्व दीपावली पर सरकार की तरफ से करीब एक लाख 68 हजार 692 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराया जाएगा. शासन के निर्देश पर अमेठी जिला पूर्ति विभाग पात्रों की बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है, जिससे दीपावली तक सभी को मुफ्त भरा सिलेंडर मिल सके.
केवाइसी कराने पहुंच रहे लोग
वहीं जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाइसी नहीं कराई है वो संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचकर केवाइसी कराने पहुंच रहे हैं. इससे उनको योजना का लाभ मिल सके. सरकार ने होली और दीपावली में लाभार्थियों को मुफ्त में सिलेंडर रिफिल कराने की घोषण की थी. अमेठी में 32 रसोई गैस एजेंसियां संचालित हैं. भारत, इंडेन व एचपी गैस एजेंसियों में एक लाख 68 हजार 692 उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थी हैं, जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत लाभ दिया जाता है.
विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले में अब तक 150636 लाभार्थियों ने अपनी केवाइसी करा ली है. केंद्र सरकार की ओर से नि:शुल्क रसोई गैस भरवाकर दी जाएगी. इसके लिए आयल कंपनियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है.हालांकि अभी तक 89.29 फ़ीसदी लाभार्थियों ने अपनी केवाइसी कराई है. बाकी लाभार्थीयों को केवाइसी कराने के लिए कहा गया है कि वो गैस एजेंसी पर जाकर तत्काल अपनी केवाइसी करा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके.
अधिकारी ने कही ये बात
वहीं सरकार की उज्ज्वला योजना को लेकर अमेठी के जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने कहा कि शासन के निर्देश पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलिंडर बुक कराने में नि:शुल्क रसोई गैस भरवाकर दी जाएगी. इसके लिए उन्हें बुकिंग कराने के लिए कहा गया है. जिन्होंने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है वो सभी जल्द से जल्द बुकिंग करा लें जिससे उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके.