बिहार में IPS कुंदन कृष्णन और सांसद सुधाकर सिंह के बीच विवाद गहराया, 100 करोड़ की कथित संपत्ति पर उठे सवाल

बिहार में IPS कुंदन कृष्णन और सांसद सुधाकर सिंह के बीच विवाद गहराया, 100 करोड़ की कथित संपत्ति पर उठे सवाल


Last Updated:

Sudhakar Singh Kundan Krishnan Dispute: राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुंदन कृष्णन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है. भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ को लेकर सवाल उठाने पर कुंदन कृष्णन की ओर से 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस मिलने के बाद सुधाकर सिंह ने अब उनकी संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद ने कुंदन कृष्णन और उनके परिवार की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए कहा है कि वह मानहानि नोटिस से डरने वाले नहीं हैं. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

बिहार के डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन की संपत्ति को लेकर सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा दावा

पटना. बिहार से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर अकूत संपत्ति जमा करने का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति जांच करने की मांग की है. बता दें कि बीते 17 जून को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में युवक भरत भूषण तिवारी का कथि एनकाउंटर हुआ था. इसी मामले में पुलिस की भूमिका और उसमें कुंदन कृष्णन के कनेक्शन को लेकर सवाल उठाने पर कुंदन कृष्णन ने सुधाकर सिंह को पांच करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है. अब इसके जवाब में सुधाकर सिंह ने कुंदन कृष्णन और उनके परिवार की संपत्ति की जांच की मांग कर दी है. हालांकि, कुंदन कृष्णन ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है, वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही इस आरोप की जांच गृह विभाग को सौंप रखी है.

डीजी पुलिस और सांसद का पूरा विवाद समझिए

बता दें कि, सुधाकर सिंह ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को फेक बताया था और डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन की भूमिका पर सवाल उठाए थे. इसी को लेकर कुंदन कृष्णन ने सुधाकर सिंह को 5 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है. पुलिस अफसर से मिले नोटिस के बाद सांसद सुधाकर सिंह के तेवर आक्रामक हो गए हैं. सांसद सुधाकर सिंह का दावा है कि कुंदन कृष्णन ने 100 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति घोषित की है. घोषित संपत्ति और वास्तविक बाजार मूल्य में बड़े अंतर का आरोप लगाया है. इसके साथ ही सुधाकर ने पत्नी और परिजनों के नाम पर जमीन खरीद के स्रोत की जांच की मांग की है.

सुधाकर सिंह ने किन जमीनों का जिक्र किया

सुधाकर सिंह ने पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में 14 डिसमिल से अधिक अघोषित जमीन का मामला उठाया है. इसके अतिरिक्त नालंदा, कैमूर और पटना में कई जमीनों के दस्तावेजों का हवाला दिया है. रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह से जमीन के लेन-देन की जांच की मांग की है. सांसद ने रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह से संबंध और भारती इंफ्राटेल को जमीन लीज पर देने से होने वाली आय की भी जांच कराने की मांग की.

अब आरोप प्रत्यारोप का दौर

सुधाकर सिंह ने साफ-साफ कहा है कि वे डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन के भेजे गए पांच करोड़ के मानहानि नोटिस से डरने वाले नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि संपत्ति के एक-एक दस्तावेज का हिसाब चाहिए. दूसरी ओर डीजी कुंदन कृष्णन ने चुप्पी साध रखी है. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही मामले की जांच गृह विभाग को सौंप दी है. ऐसे में अब देखना होगा कि गृह विभाग की जांच में संपत्ति के दस्तावेज और एनकाउंटर के आरोप पर क्या निकलता है. मानहानि नोटिस का जवाब सुधाकर सिंह कानूनी तौर पर भी देंगे.



Source link