‘बिग बॉस 20’ में खत्म हुआ आसिफ का सफर, घर से बेघर होते ही लव गिल-स्काउट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दोस्त को दी नसीहत

‘बिग बॉस 20’ में खत्म हुआ आसिफ का सफर, घर से बेघर होते ही लव गिल-स्काउट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दोस्त को दी नसीहत


Last Updated:

‘पंचायत’ के दामाद जी आसिफ का बिग बॉस 20 में सफर खत्म हो गया. वो शो के पिछले एपिसोड में एविक्ट हुए. बिग बॉस से निकलने के बाद आसिफ ने लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर अपनी बात रखी. वो कहते हैं कि अगर वो स्काउट की जगह होते तो वो अपनी 5 साल पुरानी फ्रेंडशिप को चुनते.

Zoom

आसिफ ‘बिग बॉस’ से बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली.  वेब सीरीज ‘पंचायत’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लिया था.  वो बिग बॉस 20 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल थे. पिछले एविक्शन में आसिफ का सफर खत्म हो गया और वो रियालिटी शो से बाहर निकल गए. बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद आसिफ ने शो में अपने सफर और लव गिल वाले विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने इस पूरी जर्नी पर अपना रिएक्शन दिया.

हाल ही में बिग बॉस के वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस दौरान लव गिल, स्काउट और काश्वी के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है. इस मामले में अब एक्टर आसिफ ने भी अपनी राय रखी है. आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर वह स्काउट की जगह होते, तो पांच साल पुरानी दोस्ती को कुछ हफ्तों पुराने रिश्ते से ज्यादा अहमियत देते.

आसिफ ने स्काउट और लव गिल की बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि स्काउट को अपनी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े फैसले खुद लेने चाहिए. वह केवल एक दोस्त के तौर पर उसे सलाह दे सकते हैं. दरअसल, शो में स्काउट के सामने लव और अपनी पुरानी दोस्ती के बीच चुनाव करने की स्थिति पैदा हो गई थी. इस मुद्दे पर सलमान खान ने भी सवाल उठाया था कि क्या पांच साल की दोस्ती को कुछ हफ्तों पुराने रिश्ते के लिए पीछे छोड़ देना सही है? अब इसी सवाल पर आसिफ ने अपनी बात रखी है.

जब आसिफ से पूछा गया कि क्या स्काउट को लव के लिए काश्वी के खिलाफ स्टैंड लेना चाहिए था और इस पूरे मामले में उसे किसका साथ देना चाहिए था, तो अभिनेता ने कहा कि यह पूरी तरह स्काउट का निजी फैसला है. उसे तय करना है कि वह अपनी पांच साल पुरानी दोस्ती को प्राथमिकता देता है या कुछ हफ्तों पहले शुरू हुए रिश्ते को.

आसिफ ने कहा कि अगर वह खुद ऐसी परिस्थिति में होते, तो उनका फैसला अलग होता. वो पांच साल पुरानी दोस्ती को चुनते. उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर उनकी जिंदगी में भी ऐसी स्थिति आती और उनकी पत्नी उन्हें दो विकल्प देतीं, तो वह क्या फैसला लेते, यह अलग बात होती. लेकिन यहां मामला स्काउट की जिंदगी का है, इसलिए उसके फैसले पर अपनी सोच थोपना सही नहीं होगा.

आसिफ ने बताया कि उन्होंने दोस्त होने के नाते स्काउट को सलाह जरूर दी थी. उनकी राय में स्काउट को एक इंडिपेंडेंट खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए और अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, किसी भी फैसले के सही या गलत होने का निर्णय लेना स्काउट का ही काम है.



Source link