दिवाली की खरीदारी के लिए ये हैं दिल्ली के 5 सस्ते मार्केट, मेवाओं से लेकर होम डेकोर तक सब मिलेगा बेस्ट

दिवाली की खरीदारी के लिए ये हैं दिल्ली के 5 सस्ते मार्केट, मेवाओं से लेकर होम डेकोर तक सब मिलेगा बेस्ट


होमफोटोDelhi

दिवाली की खरीदारी के लिए ये हैं दिल्ली के 5 सबसे सस्ते और बेस्‍ट मार्केट

Last Updated:

दिवाली की खरीदारी के ल‍िए सोच रहे हैं और ल‍िस्‍ट भी तैयार कर ली है, लेक‍िन समझ नहीं आ रहा है क‍ि क‍िस बाजार में जाएं ताक‍ि सस्‍ता और बेस्‍ट सामान खरीदा जा सके तो आइए आपकी मुश्‍क‍िल को हम आसान कर देते हैं. यहां आपको दिल्ली के 5 सस्ते और सबसे अच्‍छे मार्केट के बारे में बता रहे हैं जहां से आप दीवाली की शॉ‍प‍िंग भर भर के किफायती दामों पर खरीद सकते हैं.

Top Deals Inside

दिवाली की खरीदारी के लिए ये हैं दिल्ली के 5 सस्ते मार्केट, मेवाओं से लेकर होम डेकोर तक सब मिलेगा बेस्ट.

तो आइए आपको आज हम दिल्ली के उन पांच सबसे सस्ते और प्रमुख बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां दीवाली के इस हफ्ते भर के त्योहार के लिए सबसे अच्छा सामान, सबसे कम और किफायती दामों में मिल सकता है. यहां आप हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं. सबसे खास बात है कि इन सभी बाजारों में आप मेट्रो से पहुंच सकते हैं.

चांदनी चौक बाजार-दिल्ली के चांदनी चौक में कई अलग-अलग बाजार हैं, जहां कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज और दीवाली की शॉपिंग आसानी से की जा सकती है. यहां के कटरा और कई अन्य बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा का सामान और दीवाली की लाइट्स बहुत सस्ती मिलती हैं. किनारों वाली साड़ियां, चुन्नियां और पारंपरिक कपड़ों का भी बड़ा बाजार है. पटाखों की दुकानें भी यहीं आसपास ही हैं, लेकिन सावधानी से खरीदें. दिवाली से पहले यहां भीड़ बहुत होती है, इसलिए सुबह जल्दी जाना बेहतर रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किनारी बाजार-अगर आप किनारी, गोटे-पट्टी, लेस, झालर और दिवाली डेकोरेशन का सामान खरीदना चाहते हैं तो चांदनी चौक के नजदीक इस किनारी बाजार में ये सब चीजें सस्ती और अलग-अलग वैरायटी में आसानी से मिल जाती हैं. घर सजाने के लिए लाइट्स, तोरण, बंदनवार और रंग-बिरंगी चीजों का ये भंडार है. शादी और त्योहार दोनों के लिए सामान एक ही जगह उपलब्ध है. यहां थोक में खरीदने पर और भी सस्ता पड़ता है.

सदर बाजार-अगर आप दीवाली पर घरेलू सामान, किचन आइटम्स, दीवाली पर दीए और सजावटी सामान, प्लास्टिक के सामान, मेकअप की चीजें और सजावटी चीजें खरीदना चाहते हैं तो वे सब यहां बहुत सस्ती मिलती हैं. इसी से सटे खारी-बावली से आप मेवाएं बहुत कम दाम में और थोक में खरीद सकते हैं. यहां की गलियां काफी पतली हैं और भीड़ ज्यादा होती है. कपड़ों और एक्सेसरीज की भी कई दुकानें हैं. आप बार्गेनिंग कर यहां से सस्ती खरीदारी कर सकते हैं.

कुम्हार बाजार-अगर आप दीवाली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियां, दीए, कुल्हड़ और पूजा के बर्तन यहां सबसे सस्ते और अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं. यहां करीब 200 स्थानीय कुम्हार इन्हें बनाते हैं और इनसे सीधे खरीदने पर भाव और भी कम हो जाते हैं. दिवाली से कुछ दिन पहले यहां ताजी बनी मूर्तियां और दीए भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं. तमाम डिजाइनें यहां मिलती हैं. यहां मेट्रो से जा सकते हैं. पार्किंग की सुविधा भी आसानी से मिल जाती है.

आईएनए हाट-अगर आप इस दीवाली कुछ अलग हस्तशिल्प, हैंडलूम कपड़े, जूट के बैग, होम डेकोर और दिवाली गिफ्ट आइटम्स खरीदना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है. यहां पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों के कारीगरों का सामान एक ही जगह पर मिल जाता है. यहां वैरायटी बहुत अच्छी रहती है. माहौल शांत और व्यवस्थित है. यह परिवार के साथ घूमने और खरीदारी के लिए भी बेहतर जगह है. हालांकि थोक बाजारों के मुकाबले कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन क्वालिटी अच्छी मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link