Last Updated:
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. घर में बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चों के शव मिले, जबकि एक पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. शुरुआती जानकारी में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल शुरू. यह तस्वीर एआई से बनाई गई.)
रिपोर्ट- राहुल मेहरा, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले, जबकि एक पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घर में एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चों के शव मिले हैं. वहीं, परिवार के एक पुरुष सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की बात सामने आई है. इस तरह एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है.
शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि घर में मिले चार लोगों की गला रेतकर हत्या की गई. इसके बाद परिवार के पुरुष सदस्य ने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद किसी ने खुदकुशी की है.
मरने के वालों के नाम.
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.