बागेश्वर के डीएम कोर्ट से सरयू-गोमती संगम, ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर का दिखता है नजारा, पर्यटकों व फोटोग्राफी प्रेमियों का है पिकनिक स्पॉट

बागेश्वर के डीएम कोर्ट से सरयू-गोमती संगम, ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर का दिखता है नजारा, पर्यटकों व फोटोग्राफी प्रेमियों का है पिकनिक स्पॉट


Last Updated:

Bageshwar Best Tourist Placeबागेश्वर शहर की प्राकृतिक सुंदरता, सरयू-गोमती संगम, ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर और आसपास की पहाड़ियों का विहंगम दृश्य डीएम कोर्ट से साफ दिखाई देता है. ऊंचाई पर स्थित यह स्थान पर्यटकों और फोटोग्राफी प्रेमियो के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट है. स्थानीय जानकार सुनीता टम्टा बताती है कि बागेश्वर शहर की पहचान सरयू और गोमती नदियों के संगम से जुड़ी है. डीएम कोर्ट की ऊंचाई से नीचे की ओर देखने पर दोनों नदियों का संगम क्षेत्र भी दिखता है. पहाड़ों के बीच बहती नदियां शहर की प्राकृतिक सुंदरता को खास बनाती हैं. नदियों के किनारे बने घाट और आसपास के घर यहां से दिखते हैं. शांत मौसम में बहती नदियों का दृश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खूब पसंद आता है.

बागेश्वर शहर की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के लिए डीएम कोर्ट एक मुख्य स्थान है. ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां से शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है. घाटी में बसे मकान, बाजार, सड़कें और आसपास की पहाड़ियां यहां से एक साथ नजर आती हैं. साफ मौसम में शहर का फैलाव और प्राकृतिक वातावरण देखने लायक होता है. यहां पहुंचने वाले लोग कुछ देर रुककर शहर की खूबसूरती को निहारते हैं.

स्थानीय जानकार सुनीता टम्टा बताती है कि बागेश्वर शहर की पहचान सरयू और गोमती नदियों के संगम से जुड़ी है. डीएम कोर्ट की ऊंचाई से नीचे की ओर देखने पर दोनों नदियों का संगम क्षेत्र भी दिखता है. पहाड़ों के बीच बहती नदियां शहर की प्राकृतिक सुंदरता को खास बनाती हैं. नदियों के किनारे बने घाट और आसपास के घर यहां से दिखते हैं. शांत मौसम में बहती नदियों का दृश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खूब पसंद आता है.

बागेश्वर का ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर शहर के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल है. सरयू और गोमती नदियों के संगम के समीप स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. डीएम कोर्ट से नीचे शहर की ओर देखने पर मंदिर क्षेत्र की सुंदरता भी नजर आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बागेश्वर शहर के आसपास स्थित नीलेश्वर और भीलेश्वर की पहाड़ियां यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को और सुंदर बनाती हैं. डीएम कोर्ट से इन पहाड़ियों का दृश्य शहर के खूबसूरत भौगोलिक स्वरूप को दर्शाता है. पहाड़ियों पर फैली हरियाली, पेड़-पौधे और बदलते मौसम के साथ बदलते रंग लोगों को खूब पसंद आते हैं. शहर के बीचोंबीच बहती नदियों और चारों ओर फैली पहाड़ियों के कारण बागेश्वर का नजारा अन्य पहाड़ी कस्बों से अलग दिखाई देता है.

डीएम कोर्ट से नीचे की ओर देखने पर बागेश्वर शहर की बसावट बेहद खूबसूरत नजर आती है. घाटी में बने रंग-बिरंगे मकान, बाजार क्षेत्र और एक-दूसरे से जुड़ी बस्तियां शहर की अलग पहचान प्रस्तुत करती हैं. पहाड़ी ढलानों पर बसे घर और उनके बीच से गुजरती सड़कें देखने में सुंदर लगती हैं. ऊंचाई से देखने पर शहर का पूरा स्वरूप एक साथ दिखाई देता है. खासकर साफ मौसम में दूर तक फैली बस्तियों और पहाड़ियों का नजारा फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है.

बागेश्वर शहर की भौगोलिक बनावट यहां के दृश्य को खास बनाती है. सरयू और गोमती नदियों पर बने पुल, नदी किनारे की सड़कें और पहाड़ियों के बीच से गुजरते घुमावदार मार्ग डीएम कोर्ट से देखने पर मनमोहक लगते हैं. ऊंचाई से शहर की यातायात व्यवस्था और अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने वाले रास्तों का नजारा दिखाई देता है. नदियों के ऊपर बने पुल शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के साथ ही यहां की सुंदरता में भी इजाफा करते हैं.

डीएम कोर्ट से बागेश्वर शहर का नजारा सुबह और शाम के समय खूबसूरत लगता है. सुबह की हल्की धूप में पहाड़ियां और घाटी में बसे मकान अलग ही रंग में दिखाई देते हैं. वहीं शाम के समय सूर्य की किरणें पहाड़ियों पर पड़ती हैं, जिससे धूप और छांव का सुंदर दृश्य बनता है. सूर्यास्त के बाद शहर की सड़कों और मकानों में जलती रोशनी घाटी को सुंदर बना देते हैं.

बागेश्वर आने वाले पर्यटकों के लिए डीएम कोर्ट के आसपास से दिखाई देने वाला शहर का नजारा पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है. यहां से सरयू-गोमती संगम, बागनाथ मंदिर, आसपास की पहाड़ियां, घाटी में बसा शहर एक साथ दिखाई देता है. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह दृश्य खास अनुभव देता है. स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे खूबसूरत स्थलों की पहचान और प्रचार जरूरी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link