अभिषेक झा ने कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सम्राट चौधरी और संजय झा से बातचीत के बाद लिया फैसला

अभिषेक झा ने कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सम्राट चौधरी और संजय झा से बातचीत के बाद लिया फैसला


Last Updated:

Bihar News : बिहार विधान परिषद चुनाव में हार के बाद जेडीयू में सियासी हलचल तेज है. तिरहुत स्नातक सीट से पार्टी के उम्मीदवार रहे अभिषेक झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने सारण शिक्षक सीट से चुनाव हारे आनंद पुष्कर के साथ होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. यह प्रेस वार्ता आज सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित थी. चुनाव में अभिषेक झा को निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी और आनंद पुष्कर को निर्दलीय राहुल राज से हार का सामना करना पड़ा. अब इस घटनाक्रम को जेडीयू के भीतर चल रही हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है.

Zoom

अभिषेक झा ने आनंद पुष्कर के साथ होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी.

पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चल रही हलचल के बीच एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के उम्मीदवार रहे अभिषेक झा ने अपनी प्रस्तावित प्रेस वार्ता स्थगित कर दी है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया.

बता दें, अभिषेक झा आज सुबह 11:30 बजे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हारे JDU उम्मीदवार आनंद पुष्कर के साथ प्रेस वार्ता करने वाले थे. इस प्रेस वार्ता को लेकर राजनीतिक हलकों में नजरें टिकी थीं. हालांकि, अब इसे स्थगित कर दिया गया है.

चुनाव में हार के बाद क्या कहने वाले थे दोनों नेता?

MLC चुनाव में JDU को चार में से सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. पार्टी के तीन उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा. तिरहुत स्नातक सीट पर अभिषेक झा को निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने हराया था, जबकि सारण शिक्षक सीट पर आनंद पुष्कर को निर्दलीय राहुल राज से हार मिली थी. चुनाव परिणाम के बाद दोनों सीटों पर हार और सहयोगी दलों की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हुई थी. इसी बीच अभिषेक झा और आनंद पुष्कर की संयुक्त प्रेस वार्ता प्रस्तावित थी.

5 नवंबर को JDU की समीक्षा बैठक

MLC चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर JDU ने 5 नवंबर को समीक्षा बैठक भी बुलाई है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने 30 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि बैठक में चुनाव में हुई कमियों की समीक्षा की जाएगी. अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संजय झा से बातचीत के बाद अभिषेक झा की प्रेस वार्ता स्थगित होने को चुनाव के बाद JDU के भीतर चल रहे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, दोनों नेताओं की बातचीत में क्या चर्चा हुई और प्रेस वार्ता स्थगित करने के पीछे क्या वजह रही, इस पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.



Source link