UGC NET Dec 2026 Application Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो ओपन, फॉर्म में गलती सुधारने के लिए मिले 3 दिन

UGC NET Dec 2026 Application Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो ओपन, फॉर्म में गलती सुधारने के लिए मिले 3 दिन


Last Updated:

UGC NET Dec 2026 Application Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 02 से 04 नवंबर (रात 11:50 बजे तक) खुल गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने नाम या माता-पिता के नाम में सुधार कर सकते हैं. ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फोटो में बदलाव संभव नहीं है.

Zoom

UGC NET Dec 2026 Correction Window: यूजीसी नेट के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी गई है

नई दिल्ली (UGC NET 2026). यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो अब उसमें सुधार का मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. फॉर्म में स्पेलिंग मिस्टेक या गलत डिटेल बाद में भारी पड़ सकती है. इसलिए एनटीए ने डिटेल्स सुधारने का यह अवसर दिया है. यह सुधार प्रक्रिया आज यानी 02 नवंबर से शुरू हो चुकी है. इसकी अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) है.

अक्सर ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जल्दबाजी में नाम, माता-पिता के नाम या अन्य डिटेल्स में टाइपिंग की गलतियां हो जाती हैं. उम्मीदवारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि तय की गई समय-सीमा के अंदर ही पोर्टल पर जरूरी बदलाव कर सकते हैं. इस बार करेक्शन के नियमों को लेकर कुछ खास बातें तय की गई हैं. हर आवेदक के लिए इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जानिए यूजीसी नेट की करेक्शन विंडो के जरिए कौन सी डिटेल्स बदल सकते हैं.

यूजीसी नेट एप्लिकेशन फॉर्म में कौन सी डिटेल्स सुधार सकते हैं?

एनटीए की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, इस बार करेक्शन विंडो में सभी फील्ड्स में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है. उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे फॉर्म में क्या एडिट कर सकते हैं और किन जानकारियों को बिल्कुल नहीं बदला जा सकता है:

  • किसे बदलने की अनुमति है? उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपना नाम, अपने पिता का नाम या अपनी माता के नाम में से किसी एक डिटेल को रिवाइज कर सकते हैं.
  • किन डिटेल्स में बदलाव संभव नहीं है? मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, परमानेंट और प्रेजेंट एड्रेस, फोटोग्राफ और सिग्नेचर (अपलोड की गई इमेज) में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं. इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले इन बातों का खास ख्याल रखें.
NTA UGC NET 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के अपडेट्स एनटीए के सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 टाइमलाइन

करेक्शन से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें नीचे दी गईं हैं. इसे नोट कर लें. इससे किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा:

  • करेक्शन विंडो शुरू होने की तिथि: 02 नवंबर 2026
  • करेक्शन करने की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल: https://ugcnet.nta.nic.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
  • ऑफिशियल ईमेल आईडी: ugcnet@nta.ac.in

यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अगर आपके यूजीसी नेट दिसंबर 2026 फॉर्म में नाम से जुड़ी कोई गलती है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘UGC-NET Dec 2026 Application Correction’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • डैशबोर्ड पर जाने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म ओपन करें और उसमें दिए गए एडिट ऑप्शन पर जाएं.
  • नाम या माता-पिता के नाम में जो भी सुधार करना है, उसे सावधानीपूर्वक सही भरें.
  • एक बार फिर से डिटेल्स चेक कर लें. इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा.
  • आखिर में अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए रिवाइज्ड पेज का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

परीक्षार्थियों के लिए खास सलाह

  • अंतिम समय का इंतजार न करें: फॉर्म में करेक्शन के लिए 4 नवंबर की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है. लेकिन सर्वर की आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए आज या कल में ही करेक्शन पूरा कर लें.
  • डॉक्यूमेंट्स से मिलान करें: नाम या माता-पिता का नाम बदलते समय सुनिश्चित कर लें कि स्पेलिंग आपके 10वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट से मेल खाती हो.
  • साइबर कैफे की सावधानी: अगर आप किसी कैफे से फॉर्म सुधरवा रहे हैं तो सबमिट करने से पहले स्क्रीन पर हर स्पेलिंग बहुत ध्यान से चेक कर लें.



Source link