Gold Rate Today : धनतेरस से ठीक पहले महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड लेवल से गिरने के बाद चांदी के भी बढ़े दाम

Gold Rate Today : धनतेरस से ठीक पहले महंगा हुआ सोना, रिकॉर्ड लेवल से गिरने के बाद चांदी के भी बढ़े दाम


Last Updated:

Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह लगातार गिरावट रहने के बाद इस सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन पर उछाल दिख रहा है. 2 नवंबर को सोने का भाव एमसीएक्स और ग्लोबल मार्केट दोनों ही जगह बढ़त पर ट्रेडिंग कर रहा है. पिछले सप्ताह सोने का भाव एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था.

Zoom

सोने और चांदी की कीमतों में आज उछाल दिख रहा है.

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों पर पिछले कुछ दिनों से लगतार दबाव चल रहा है. सोने का भाव तो अपने रिकॉर्ड लेवल से 42 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी की कीमत भी अपने रिकॉर्ड भाव से 55 फीसदी टूट चुका है. हालांकि, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले ही सोने की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया है. मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार 1 नवंबर को सोने का भाव 495 रुपये चढ़ा.

मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 1 नवंबर को सोने का भाव 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. इस दौरान वायदा कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. आज एमसीएक्स पर ट्रेडिंग की शुरुआत ही 1.39 लाख रुपये पर हुई. सोने के साथ चांदी की वायदा कीमतों में भी आज तेजी दिख रही है. एमसीएक्स पर चांदी का भाव 3,386 रुपये बढ़कर 1,82,455 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है.

ग्लोबल मार्केट में भी दिखी तेजी
एमसीएक्स के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दिख रहा है. सोने का हाजिर भाव 0.7% बढ़कर 3,900.90 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो पिछले सत्र में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था. दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 3,909.70 डॉलर प्रति औंस रहा. इससे पहले मार्जिन कॉल के कारण बीते शुक्रवार को बुलियन 3.5% लुढ़ककर अक्टूबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया था. सोने के साथ चांदी का हाजिर भाव 1.8% चढ़कर 49.97 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम 0.1% बढ़कर 1,432.63 डॉलर तो पैलेडियम 976.31 डॉलर पर स्थिर रहा.

क्यों आई सोने-चांदी में तेजी
कैपिटल डॉटकॉम के सीनियर फाइनेंशियल मार्केट एनालिस्ट काइल रोड्ड का कहना है कि तेल की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट आई जिसका फायदा सोने-चांदी के भाव को मिल रहा है. सीएमई के फेडवॉच टूल के अनुसार, व्यापारी दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की 73% संभावना जता रहे हैं. ऐसा होता है तो फिर से सोने पर दबाव बढ़ेगा. इससे पहले त्योहारों पर डिमांड बढ़ने और डॉलर के साथ कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने का फायदा बुलियन बाजार को मिल रहा है. हालांकि, यह उछाल अस्थायी है और आने वाले समय में इसकी कीमतों पर दबाव बना रहेगा.



Source link