उड़ते-उड़ते मिसाइल बना बिजनेस जेट, हाईवे पर आग के गोले सा गिरा, सन्न हुए लोग
Last Updated:
Plane Crash Dramatic Video: क्या आप किसी ऐसी स्थिति की कल्पना कर सकते हैं, जब आसमान से उड़ती चिड़िया की तरह कोई चीज गिरे और बड़ा धमाका हो जाए. कुछ ऐसा ही हुआ फ्लोरिडा में, जहां एक बिजनेस जेट उड़ते ही धराशायी हो गया और आग के गोले के साथ धुएं का गुबार दूर तक उठा.
फ्लोरिडा में बिजनेस जेट क्रैश. (Video screengrabs/Social Media)
Plane Crash Dramatic Video: आपने प्लेन क्रैश के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन जिस तरह से फ्लोरिडा का एक बिजनेस जेट क्रैश हुआ है, वो वाकई चौंका देने वाला है. ऐसा लग रहा है, मानो विमान को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो जमीन पर धराशायी हो गया. 1 नवंबर को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में लियरजेट 60 विमान किसी मिसाइल की तरह गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.
विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने इसकी पुष्टि की. सोशल मीडिया पर फैले वीडियो में भयानक दृश्य दिख रहे हैं. कारों में बैठे लोगों ने रिकॉर्ड किया कि कैसे विमान अचानक आसमान से तेजी से नीचे गिरा. माइक्रोसेकंड्स में मिसाइल की तरह प्लेन उतरा और सड़क के पास जमीन से टकराने के बाद वह आग के गोले में बदल गया. टकराहट से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और मलबा चारों तरफ बिखर गया. काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया.
WATCH: New video shows Learjet 60 business jet crashing near West Palm Beach, Florida.
The plane was completely disintegrated upon impact. Number of casualties unknown. https://t.co/l5JT9KEWnQ