नालंदा में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था किराए के कमरे में, 4 अरेस्ट

नालंदा में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था किराए के कमरे में, 4 अरेस्ट


Last Updated:

Nalanda News: नालंदा में एक युवती के साथ दो लड़कों ने गैंगरेप किया. आरोप है कि दो आकेस्ट्रा डांसर गर्ल को लड़कों ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था. जब एक डांसर वहां से चली गई, तो आरोपियों ने दूसरी के साथ जबजस्ती की. जिसके बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

आर्केस्ट्रा डांसर से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

नालंदाः बिहार के नालंदा में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप की घटना सामने आई. बर्थडे पार्टी के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. मामला लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले का है. आरोप है कि आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को डांस कार्यक्रम के लिए छात्रों के किराए के कमरे में बुलाया गया था. वहां पहले से सात युवक मौजूद थे. पीड़िता का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उसकी साथी युवती के वहां से चले जाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की.

डांस कार्यक्रम के बहाने कमरे में बुलाया
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहकर पढ़ाई करते हैं. मकान में मालिक नहीं रहते हैं. इसी कमरे में रहने वाले एक युवक का जन्मदिन था. जन्मदिन मनाने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. पीड़िता के मुताबिक, जब दोनों युवतियां वहां पहुंचीं तो कमरे में सात युवक मौजूद थे. आरोप है कि कार्यक्रम के बीच उसकी साथी युवती वहां से चली गई. इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की.

पुलिस और FSL टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.



Source link