NZ A vs IND A, Day-3 Live: इंडिया ए के सामने लड़खड़ाई न्यूजीलैंड ए, मोहम्मद सिराज बरपा रहे हैं कहर


होमखेलक्रिकेट

LIVE: इंडिया ए के सामने लड़खड़ाई न्यूजीलैंड ए, मोहम्मद सिराज बरपा रहे हैं कहर

Last Updated:

New Zealand A vs India A, 2nd Unofficial Test Day-3 Live: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन शुरू हो चुका है. तीसरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड ए की टीम 3 विकेट पर 218 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है. आज के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को नई गेंद से झटके दिए हैं.

Top Deals Inside

LIVE: इंडिया ए के सामने लड़खड़ाई न्यूजीलैंड ए, मोहम्मद सिराज बरपा रहे हैं कहरZoom

मोहम्मद सिराज

NZ A vs IND A Live Update Day-3: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. खेल के दूसरे दिन का जब खेल समाप्त हुआ था, तब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए थे. वहीं, इंडिया ए के पास 128 रनों की बढ़त हासिल थी. तीसरे दिन के खेल में नई गेंद से भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लंच ब्रेक तक कीवी टीम का स्कोर 7 विकेट पर 291 रन कर दिया. इस मैच के तीसरे दिन इंडिया ए के लिए मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. ऐसे में इस मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ.

न्यूजीलैंड ए का स्कोर 300 रनों के पार 

इंडिया ए के खिलाफ अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ए ने 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क फ्रेजर शीट क्रीज पर खड़े हैं.

तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 7 विकेट पर 291

न्यूजीलैंड ए की टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क 16 रन और  फ्रेजर शीट बिना खाता खोले लौटे हैं. भारत के पास अभी भी 53 रन की बढ़त है.



Source link