बृजभूषण शरण सिंह को तोहफे में मिला हेलीपैड, बेटी शालिनी ने बर्थडे से पहले दिया गिफ्ट, जान लें कीमत

बृजभूषण शरण सिंह को तोहफे में मिला हेलीपैड, बेटी शालिनी ने बर्थडे से पहले दिया गिफ्ट, जान लें कीमत


Last Updated:

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनकी बेटी ने उनके बर्थडे से पहले बड़ा तोहफा दिया है. शालिनी ने अपने पिता को उनके जन्मदिन से पहले नोएडा में एक हेलीपैड गिफ्ट किया है. दावा किया जा रहा है कि हेलीपैड की कीमत 50 लाख रुपये है. हालांकि बेटी के इस यादगार तोहफे को देख बृजभूषण शरण सिंह इमोशनल हो गए.

Zoom

बृजभूषण शरण सिंह को उनकी बेटी ने दिया गिफ्ट.

नोएडाः भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन से पहले सबसे बड़ा तोहफा मिला है. यह तोहफा उनकी बेटी शालिनी ने दिया है. शालिनी ने नोएडा में बना हेलीपैड भेंट किया है. जन्मदिन से पहले इतने बड़े गिफ्ट को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही है. बेटी शालिनी से गिफ्ट मिलने के बाद पिता बृजभूषण सिंह इमोशनल हो गए. उन्होंने बेटी के गिफ्ट को स्वीकार करते हुए हेलीपैड का उद्घाटन विधिवत रूप से किया.

पिता के जन्मदिन को शालिनी सिंह ने बनाया यादगार
बता दें कि 8 जनवरी को बृजभूषण शरण का जन्मदिन है. पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बेटी शालिनी ने अनूठी पहल की और हेलीपैड देने का सरप्राइज प्लान किया. दावा किया जा रहा है कि इल हेलीपैड की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है. शालिनी का ससुराल बिहार में है. वह फिलहाल नोएडा में रह रही हैं. नोएडा में राजनीतिक तौर पर वह काफी सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि शालिनी सिंह को बीजेपी गौतमबुद्ध नगर के किसी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है.

बृजभूषण शरण सिंह के पास तीन हेलीकॉप्टर
गोंडा के जिले के कैसरंगज से सांसद रहे बॉजभूषण शरण सिंह बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके बेड़े में एक से एक लग्जरी गाड़ियों के अलावा महंगे घोड़े भी शामिल हैं. उनके पास अभी तीन हेलीकॉप्टर भी हैं. इनमें से एक सफेद, एक काल और एक भगवा रंग का हेलीकॉप्टर है. काले रंग का हेलीकॉप्टर नोएडा के नए हेलीपैड पर हमेशा खड़ा रहेगा. जबकि भगवा और सफेद हेलीकॉप्टर बृजभूषण के आने-जाने के लिए गोंडा में रहेगा.

पिछले साल खरीदा था भगवा रंग का हेलीकॉप्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पिछले साल एक भगवा रंग का हेलीकॉप्टर खरीदा था. आर-66 मॉडल वाले इस हेलीकॉप्टर की कीमत 8 करोड़ से लेकर 16 करोड़ रुपये तक है. इन हेलीकॉप्टरों से बृजभूषण शरण सिंह दूर-दराज के क्षेत्रों और दूसरे राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाते रहते हैं.



Source link