कालका मेल में डरे-सहमें बैठे थे 11 बच्चे, RPF की पड़ी नजर, पूछा कहां जा रहे हो? मुंह खोलते ही मचा हड़कंप

कालका मेल में डरे-सहमें बैठे थे 11 बच्चे, RPF की पड़ी नजर, पूछा कहां जा रहे हो? मुंह खोलते ही मचा हड़कंप


Last Updated:

Kalka Mail Train News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और एक एनजीओ कालका मेल एक्सप्रेस से मानव तस्करी का खुलासा किया है. पुलिस ने ट्रेन की बोगी से बिहार के गया जिले के रहने वाले 11 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जिन्हें शिमला के खेतों और फैक्ट्रियों में अवैध रूप से बाल मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था. इस मामले में मुख्य तस्कर अजय मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो डिमांड के मुताबिक बच्चों की सप्लाई करता था. पुलिस बच्चों के परिजनों से संपर्क कर रही है.

Zoom

बच्चों के साथ पकड़ाया तस्कर.

Aligarh RPF News: कालका मेल एक्सप्रेस से आरपीएफ की टीम ने मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके चंगुल से 11 नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया गया है. यह कार्रवाई अलीगढ़ जंक्शन पर हुई. आरपीएफ के मुताबिक, हरियाणा के करनाल से एक्सीलेंट सिविल अकादमी की टीम के साथ यह कार्रवाई की गई है. मुक्त कराए गए बच्चों से पूछताछ की गई है. पूछताछ के बाद सभी को जीआरपी के हवाले सौंपा गया है. वही, गिरफ्तार आरोपी को भी जीआरपी को सौंप दिया गया है. रेल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही, बच्चों के परिजनों से संपर्क किया गया है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि सभी बच्चे बिहार के गया जिले के रहने वाले है. सभी को हिमाचल प्रदेश के शिमला के जाया जा रहा था. जहां उनसे खेत से लेकर फैक्ट्रियों तक में काम करवाया जाता. उसने पुलिस को बताया है कि काम के अनुसार ऑर्डर मिलते है. ऑर्डर के मुताबिक आज बाल मजदूरी कराने के लिए बच्चों का सप्लाई करता है. इससे उसकी मोटी कमाई हो जाती है.

गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रेल पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजय मांझी है. उसके गिरोह से जुड़े अन्य शातिरों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. बताया गया कि एनजीओ टीम करनाल से आ रही थी. इसी दौरान ट्रेन में बच्चों पर नजर पड़ी. सभी बच्चे संदिग्ध अवस्था में थे. जिसके बाद एनजीओ ने रेल पुलिस को सूचना दिया. सूचना पर आरपीएफ की टीम ने अलीगढ़ जंक्शन पर कार्रवाई की. बोगी के भीतर से सभी बच्चों को निकाला गया.

बच्चों के साथ जा रहा था मांझी

आरपीएफ का कहना हैं कि बच्चे के साथ अंजय मांझी भी था. उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. सख्ती से पूछताछ करने पर बाल तस्करी करने की बात बताई. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां से उसे जेल भेजा जाएगा.



Source link