उज्जैन. हिंदू धर्म में हर तिथि और हर वार का अत्यधिक महत्व बताया गया है. हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं. एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की. हर एकादशी तिथि का अपना अलग महत्व होता है लेकिन सालभर में आने वाली 24 एकादशी तिथियों में रमा एकादशी का विशेष महत्व है. यह एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं इस बार यह तिथि कब आ रही है और इस दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा.
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर, दिन बुधवार को सुबह में 11 बजकर 3 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 5 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह में 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर रमा एकादशी 5 नवंबर, दिन गुरुवार को होगी. वहीं व्रत का पारण 6 नवंबर को द्वादशी तिथि में किया जाएगा.
राशि अनुसार उपाय
मेष- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए.
वृषभ- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
मिथुन- रमा एकादशी पर मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
कर्क- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं.
सिंह- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी पर पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही पीले रंग का वस्त्र भी धारण करना चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
कन्या- इस राशि के जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सालभर सुख-शांति बनी रहेगी.
तुला- इस राशि के जातकों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
वृश्चिक- इस राशि के जातक नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए इस दिन गुड़ का दान अवश्य करें. इससे नारायण की कृपा हमेशा बनी रहेगी.
धनु- इस राशि के जातक रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर- रमा एकादशी के दिन मकर राशि के जातक दही और इलायची का भोग अर्पित करें. इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.
कुंभ- इस राशि के जातक रमा एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
मीन- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही गरीबों को दान देना चाहिए. वहीं भगवान श्रीहरि को मिश्री का भोग लगाना चाहिए.