the grand expo 2026 delhi state emporia complex free entry

the grand expo 2026 delhi state emporia complex free entry


होमताजा खबरDelhi

दिवाली शॉपिंग करनी है? दिल्ली में शुरू हुआ ‘द ग्रैंड एक्सपो 2026’, एंट्री फ्री

Last Updated:

Delhi Grand Expo 2026: दिल्ली के कनॉट प्लेस में द ग्रैंड एक्सपो 2026 की शुरुआत हो गई है. 5 नवंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पाद मिल रहे हैं. एंट्री पूरी तरह फ्री है.

Top Deals Inside

Delhi Diwali Shopping: दिवाली पर घर सजाना हो, अपनों के लिए कुछ खास खरीदना हो या फिर अपने लिए पारंपरिक ज्वेलरी और कपड़ों की तलाश हो, तो दिल्ली में लगा द ग्रैंड एक्सपो 2026 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों और उद्यमियों के उत्पाद देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है. कनॉट प्लेस के बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित स्टेट एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स के ओपन स्पेस में आयोजित इस एक्सपो में हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पादों की कई वैरायटी देखने को मिल रही हैं. 22 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आयोजन 5 नवंबर 2026 तक चलेगा.

घर की सजावट से लेकर ज्वेलरी तक, कई विकल्प
दिवाली की तैयारियों के बीच यहां घर की सजावट के लिए कई तरह के उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियां, कपड़े, आभूषण, पॉटरी और टेराकोटा से बनी चीजें देखने को मिल रही हैं. पारंपरिक और आधुनिक फैशन से जुड़े उत्पाद भी एक्सपो का हिस्सा हैं. अगर आप इस दिवाली कुछ अलग खरीदना चाहते हैं, तो यहां मौजूद हस्तनिर्मित उत्पादों को भी देख सकते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों के क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका भी मिलेगा.

छोटे कारीगरों और उद्यमियों को मंच
यह प्रदर्शनी आर्ट एंड क्राफ्ट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित की जा रही है. जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है. इसका उद्देश्य देश भर के कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है. उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के. सी. त्यागी ने कहा कि छोटे कारीगरों को रोजगार और आर्थिक अवसर दिए बिना आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य अधूरा रहेगा. संस्थान के सचिव राजकुमार कश्यप के अनुसार इस तरह के आयोजन स्थानीय कारीगरों को बड़े बाजारों से जोड़ने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.

एंट्री फ्री, जाने से पहले जान लें टाइमिंग
अगर आप दिवाली की खरीदारी के लिए यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क है. एक्सपो रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा और 5 नवंबर तक इसका आनंद लिया जा सकता है. तो इस दिवाली शॉपिंग के साथ देशभर की कला, संस्कृति और कारीगरों के हुनर को करीब से देखने का मौका भी आपके पास है.



Source link