Last Updated:
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने लीगल नोटिस भेजा है. 16 साल पुराने विवाद में 30 करोड़ रुपये की मांग की गई है. क्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने राम गोपाल वर्मा को नोटिस जारी करते हुए 30 अक्टूबर का आखिरी मोहलत दी.
तस्वीर साभार: आईएमडीबी
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा कानूनी पचड़ों में पड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल एक प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें लीगल नोटिस थमाया है. साथ ही करीब 291Q करोड़ रुपये की मांग की है. ये विवाद 16 साल पुराना है. प्रोडक्शन हाउस एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने राम गोपाल वर्मा के साथ साथ कई दूसरे प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म को डायरेक्टर के साथ काम करने और राइट्स के मामले में चेतावनी दी है.
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने राम गोपाल वर्मा को नोटिस जारी करते हुए 30 अक्टूबर का आखिरी मोहलत देते हुए 29.67 करोड़ रुपये चुकाने को कहा. इसमें मूल के साथ साथ ब्याज की रकम भी शामिल है.
एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और राम गोपाल वर्मा के बीच क्या है विवाद
ये विवाद साल 2010 से जुड़ा है जब दोनों पार्टियों के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था. जिसे साल 2013 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सही भी ठहराया था. एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का दावा है कि इस एग्रीमेंट के तहत, राम गोपाल वर्मा जब भी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट शुरू करेंगे तो उन्हें उनसे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करते तो ये कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होगा.
नहीं किया शर्तों का पालन
अब प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने ये एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है. अब वह फिल्ममेकर से ₹ 29.67 करोड़ की मांग कर रहे हैं. अब एक्लाटेंट फिल्म्स ने राम गोपाल वर्मा के साथ इंडस्ट्री के दूसरे लोगों और ओटोटी को भी आगाह किया है. उन्होंने डायरेक्टर संग कोई काम करने, डायरेक्शन से लेकर फिल्में खरीदने, स्ट्रीम करने या उनका फायदा उठाने से सावधान किया है.