Bhopal: बेटे को वश में करने के नाम पर मां से 1 करोड़ ठगे, तांत्रिक भाई-बहन ने रची साजिश! 4 गिरफ्तार

Bhopal: बेटे को वश में करने के नाम पर मां से 1 करोड़ ठगे, तांत्रिक भाई-बहन ने रची साजिश! 4 गिरफ्तार


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक परिवार से 1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अलग रह रहे बेटे को परिवार के पास वापस लाने का झांसा देकर तांत्रिकों ने लाखों रुपये नकद और 625 ग्राम सोना हड़प लिया. क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

पुलिस गिरफ्त में आरोपी आश यादव, हरीश कुमार, मुकेश यादव और श्यान.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साकेत नगर निवासी महिला अपने अलग रह रहे बेटे को परिवार में वापस लाना चाहती थीं. इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कथित तांत्रिकों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और जिंदगीभर की कमाई ऐंठ ली.

गृहशांति के नाम पर ऐसे शुरू हुआ खेल
शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम शर्मा के मुताबिक, उनकी पत्नी राजेश्वरी शर्मा की पहचान मोहल्ले की परिचित गौरी सिंह के जरिए आशा यादव से हुई थी. आशा यादव ने अपने भाई मुकेश यादव को तांत्रिक बताया. उसने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से बेटे को वश में कर देगा और गृहशांति करा देगा. बेटे को वापिस पाने की आस में राजेश्वरी शर्मा इन ठगों के झासे में आ गईं. फिर वही किया जैसा इन लोगों ने करने को कहा.

नकदी, फोन-पे और गहने हड़पे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहली बार 20 हजार रुपये फोन-पे के जरिए ट्रांसफर करवाए. इसके बाद किस्तों में कुल 7.16 लाख रुपये ऑनलाइन लिए. वहीं घर में रखी 12.54 लाख रुपये की नकदी भी ले ली. इसके अलावा आरोपियों ने 625 ग्राम सोने के जेवर और 500 ग्राम चांदी भी ऐंठ ली. पूरी ठगी करीब 1 करोड़ रुपये की है.

महिला की निशानदेही पर 11 ग्राम सोना बरामद 
भोपाल क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की. पुलिस ने 10 करोड़ रुपये के 8 चेक, 1 खाली चेक और 6 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं. क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी आशा यादव, उसके पति हरीश कुमार, भाई मुकेश यादव और साथी श्यान को गिरफ्तार कर लिया है. आशा की निशानदेही पर 11 ग्राम सोना बरामद हुआ है. हड़पा गया सोना कैपरी बैंक और मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखा गया था, जिसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया है.



Source link