उमर अब्दुल्ला की पहली बेगम कौन थीं? जिनसे 32 साल की शादी के बाद लिया था तलाक!
Last Updated:
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. आज से ठीक तीन माह पहले ही उन्होंने अपनी पहली शादी खत्म की थी. दरअसल उन्होंने 1994 में पायलनाथ से पहली शादी की थी. ये रिश्ता 32 साल बाद आपसी सहमति से खत्म हुआ था.
उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल नाथ. दोनों के बीच तीन माह पहले तलाक हो गया था. (फाइल फोटो)
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से निकाह कर लिया है. यह उनकी दूसरी शादी है. उमर अब्दुल्ला की पहली बेगम का नाम पायल नाथ था जो सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं. आज से ठीक 3 माह पहले ही अब्दुल्ला और पायल नाथ ने आपसी समझौते के तहत एक-दूसरे से तलाक लिया था. इससे पहले दोनों तकरीबन 15 साल से अलग-अलग रह रहे थे.
उमर अब्दुल्ला की पायलनाथ से शादी 1994 में हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. हालांकि 2011 से पायलनाथ अलग रह रही थीं. उमर अब्दुल्ला ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में पायल से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से याचिका खारिज हो गई थी. इसके बाद 2024 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. बाद में दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट को आपसी सहमति से शादी खत्म करने की बात कही. इसके बाद इसी साल 31 जुलाई को तलाक मंजूर कर लिया गया था.
कौन हैं पायल नाथ
पायल नाथ का जन्म 6 जून 1973 को दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम मेजर जनरल रामनाथ सिंह था. ETnow की एक रिपोर्ट के मुताबिक चूंकि पिता सेना में अधिकारी थे इसीलिए पायल का बचपन अलग-अलग सैन्य छावनियों में बीता. शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद करियर बाने के लिए हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म को चुना.
कैसे हुई थी उमर अब्दुल्ला से मुलाकात?
उमर अब्दुल्ला की पायलनाथ से मुलाकात और शादी तक का सफर किसी फिल्मी स्टोरी जैसा ही है. दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब उमर अब्दुल्ला राजनीति में नहीं थे और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम कर करते थे. दिल्ली के लग्जरी होटल में उमर अब्दुल्ला एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे और पायल नाथ भी होटल से जुड़ी थीं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और वहां से दोनों ने निकाह का फैसला लिया. 1 सितंबर 1994 को उमर अब्दुल्ला और पायल ने शादी की. उमर अब्दुल्ला ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के परिवार तो राजी थे, मगर उस समय कुछ लोगों ने इस शादी के विरोध में प्रदर्शन तक किए थे.
उमर अब्दुल्ला, निधि राजदान के साथ, जिनसे हाल ही में शादी रचाई है.
सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं पायल नाथ
निकाह के बाद उमर अब्दुल्ला ने राजनीति में कदम रखा और आगे चलकर मुख्यमंत्री बने. इस दौरान पायलनाथ ने राजनीतिक और सार्वजिनक जीवन से दूरी बनाए रखी. उन्होंने अपनी अलग पहचान चुनी और बिजनेस वूमिन के तौर पर खुद को स्थापित किया. वह हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और टूरिज्म जैसे क्षत्रों में सक्रिय हैं.
उमर-पायल के हैं दो बेटे
उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ के दो बेटे हैं. इनका नाम जाहिर और जमीर है. ये दोनों बेटे पायल नाथ के साथ ही दिल्ली में रहते हैं. वह एक मिनरल वाटर का ब्रांड और ट्रैवल बिजनेस में एक्टिव हैं. उन्हें एक सफल उद्यमी के तौश्र पर पहचाना जाता है.उमर अब्दुल्ला से अलग होने के बाद से वह चर्चा में जरूर आईं, लेकिन उन्होंने खुद को इससे दूर रखा.