अपने साथ बाजार को भी ले डूबे AI स्टॉक, चीन में ₹329 लाख करोड़ स्‍वाहा, अमेरिका का भी बुरा हाल


Last Updated:

AI Share Crash : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कंपनियों द्वारा किए जा रहे अथाह खर्च ने निवेशकों को डरा दिया है. अभी दूर-दूर तक मुनाफा न दिखने पर उन कंपनियों के शेयरों की अमेरिका से लेकर चीन तक भारी बिकवाली शुरू हो गई है, जिनका जोर एआई पर ज्‍यादा है. अमेरिका में मेटा, इंटेल और एनवीडिया के शेयर धूल चाट रहे हैं तो कुछ ऐसी हालत चीन की टेक कंपनियों की है. इस वजह से दोनों ही देशों के शेयर बाजार भारी दबाव में हैं.

Top Deals Inside

अपने साथ बाजार को भी ले डूबे AI स्टॉक, चीन से अमेरिका तक मचा हड़कंप Zoom

एआई शेयरों की भारी बिकवाली हो रही है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बुलबुला फूटने लगा है. अमेरिका और चीन के शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट इसका पुख्‍ता सबूत है. अमेरिका नैसडैक इंडेक्‍स अक्‍टूबर में अपने हाई से अब तक 7.8 फीसदी गिर चुका है. इस दौरान इसका मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मेटा, अल्‍फाबेट और इंटेल जैसे टेक कंपनियों के शेयरों का औंधे मुंह गिरना है. चीन में भी एआई शेयर लगातर फिसल रहे हैं. चीन के शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सीएसआई 300 लगातार 12वें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ है.

मई, 2026 के उच्‍चतम स्‍तर से चीन के शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण करीब 3.5 लाख करोड़ डॉलर यानी ₹329 लाख करोड़ कम हो गया है.  जुलाई के अपने उच्च स्तर से चीन का टेक फोक्‍स्‍ड  STAR50 इंडेक्स करीब 40% नीचे आ चुका है. चीन की रोबोट निर्माता कंपनी यूनीट्री (Unitree) , चिप निर्माता सीएक्‍सएमटी एआई और ग्राफिक्स कंपनियां जैसा मेटेक्‍स (MetaX) और  मूर थ्रेड्स (Moor Threads) के शेयरों में जुलाई के बाद से 50% से ज्यादा की गिरावट आई है.

अमेरिकी बाजार औंधे मुंह गिरा

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को भी भारी बिकवाली देखने को मिली. टेक्नोलॉजी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई. इस वजह से नैस्डैक कंपोजिट करीब 2.86 फीसदी टूटकर बंद हुआ. जून के बाद यह इंडेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. एसएंडीपी 500 में 1.82 फीसदी और डाउ जोंस में 1.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. टेक स्टॉक्स में जारी बिकवाली की वजह से हाल के उच्चतम स्तर से नैस्डैक करीब 8 फीसदी नीचे आ चुका है.

इंटेल के शेयर 29% टूटे

कंपनी के कमजोर तिमाही आउटलुक के बाद इंटेल के शेयर करीब 29 फीसदी लुढ़क गए. कंपनी के पर्सनल कंप्यूटर (PC) कारोबार में सुस्ती के संकेत ने निवेशकों में खलबली मचा दी.  चिप बनाने वाली कंपनी एएमडी के शेयर करीब 11 फीसदी टूट गए. एनवीडिया में 4 फीसदी और ब्रॉडकॉम शेयर में 5 फीसदी की गिरावट रही. डेटा स्टोरेज कंपनी SanDisk के शेयर भी करीब 13 फीसदी गिर गए.

क्‍यों गिरा अमेरिकी बाजार

बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट की प्रमुख वजह AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर कंपनियों का किया गया भारी निवेश है. डेटा सेंटर और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ी कंपनियों के का कर्ज बढ़ रहा है. अब निवेशक केवल AI से जुड़ी भविष्य की संभावनाओं के आधार पर कंपनियों को वैल्यूएशन नहीं दे रहे, बल्कि यह भी देख रहे हैं कि कंपनियां इस तकनीक पर किए जा रहे भारी निवेश से वास्तविक कमाई और मुनाफा कितना हासिल कर पाएंगी. AI और मेमोरी चिप से जुड़ी कंपनियों में निवेश करने वाले एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) भी दबाव में है. राउंडहिल मेमोरी ईटीएफ अक्टूबर में करीब 20 फीसदी गिर रहा है.

दूसरे सेक्टर में शिफ्ट हो रहा पैसा

क शेयरों से पैसा निकालकर निवेशकों ने अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टरों का रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि शुक्रवार को वॉलमार्ट और कोका-कोला के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े. हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखी गई.



Source link