जन्नत को हुआ नेहा से प्यार, दोनों सहेलियों ने साथ जीने के लिए छोड़ दिया घर, शेखपुरा की अनोखी प्रेम कहानी


Last Updated:

Sheikhpura News: शेखपुरा से हैरान करने वाली कहानी सामने आई. जहां दो युवतियों को प्यार हो गया. दोनों की मुलाकात करीब सात साल पहले कोलकाता में हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. परिवार के अलग-अलग शहरों में लौटने के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा. अब दोनों ने साथ रहने के लिए घर छोड़ दिया.

Top Deals Inside

जन्नत को हुआ नेहा से प्यार, दोनों सहेलियों ने साथ जीने के लिए छोड़ दिया घरZoom

शेखपुरा में दो युवतियों को प्यार हुआ.

शेखपुराः बिहार के शेखपुरा से अनोखी प्रेम कहानी सामने आई. जहां दो युवतियों की दोस्ती प्यार में बदल गई. उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. उसके बाद एक दूजे के साथ रहने के लिए घर छोड़ दिया. परिवार वालों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. काफी छानबीन के बाद पुलिस को दोनों कोलकाता में मिलीं. उसके बाद उन्होंने शेखपुरा कोर्ट में पेश किया गया. जहां उन्होंने परिवार के साथ जाने से इनकार किया.

पूरी कहानी शेखपुरा जिले के चेवाड़ा की है. चेवाड़ा की रहने वाली जन्नत प्रवीण को भागलपुर की नेहाल उर्फ नेहा से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों घर छोड़कर चली गईं. जन्नत के पिता ने चेवाड़ा थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन शुरू की और दोनों युवतियों को कोलकाता से बरामद कर लिया. गुरुवार को जन्नत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने खुद को बालिग बताते हुए नेहा के साथ रहने की इच्छा जताई.

सात साल पहले कोलकाता में हुई थी मुलाकात
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियों की मुलाकात करीब सात साल पहले कोलकाता में हुई थी. उस समय दोनों के पिता वहां काम करते थे और उनके परिवार आसपास रहते थे. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. जब दोनों के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो करीब दो साल पहले वे अपने-अपने घर लौट आए. हालांकि, दोनों का संपर्क बना रहा. वे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी रहीं.

20 सितंबर को घर से चली गई थी जन्नत
बताया गया कि इसी साल 20 सितंबर को जन्नत प्रवीण ने नेहाल उर्फ नेहा के साथ घर छोड़ दिया. इसके बाद जन्नत के पिता ने चेवाड़ा थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों युवतियों के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई. चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के मुताबिक, दोनों युवतियां बालिग हैं. वे पहले चेन्नई गई थीं और बाद में कोलकाता पहुंच गईं. पुलिस ने दोनों को कोलकाता से बरामद किया. इसके बाद जन्नत को शेखपुरा लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया.

कोर्ट में जन्नत ने बताई अपनी इच्छा
कोर्ट में जन्नत ने खुद को बालिग बताया और नेहा के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. अब मामले में आगे की प्रक्रिया कोर्ट में दिए गए बयान और कानूनी प्रावधानों के अनुसार होगी. फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा है.



Source link