Smriti Mandhana 11000 runs Asian Games 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली पहली बैटर बनीं

Smriti Mandhana 11000 runs Asian Games 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली पहली बैटर बनीं


होमखेलक्रिकेट

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला बैटर

Last Updated:

India vs Sri Lanka Asian Games 2026: एशिया कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहीं स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वह भले ही शतक से चूक गईं, लेकिन 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वालीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं. स्मृति के साथ-साथ शेफाली वर्मा और ऋचा घोष का बल्ला भी जमकर बोला.

Zoom

स्मृति मंधाना ने 11 हजार रन पूरे किए

निशिन: एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना भले ही शतक से चूक गईं हो, लेकिन अपनी 45 गेंद में 79 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक अद्भुत रिकॉर्ड बना दिया. स्मृति मंधाना अब 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वालीं दुनिया की एकमात्र महिला बैटर बन चुकीं हैं. श्रीलंका के खिलाफ महिला क्रिकेट इवेंट के फाइनल में बाएं हाथ की बैटर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला.

79 में 62 रन बाउंड्री से बनाए
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय महिला टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने मिलकर WT20I में 4,000 रन की पार्टनरशिप पूरी की. इस तरह महिला क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली जोड़ी बन गई हैं. शेफाली 29 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन स्मृति मंधाना ने 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहीं थीं. लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 45 गेंद में 79 रन के स्कोर पर आउट हो गईं.

रिकॉर्ड 19वें इंटरनेशनल शतक से चूकीं
स्मृति मंधाना ने इस दौरान जापान के छोटे ग्राउंड और छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठाते हुए पांच चौके-सात छक्के भी उड़ाए. यानी 79 में से 62 रन बाउंड्री से आए. इस दौरान स्मृति 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वालीं दुनिया की एकमात्र बैटर बन गईं. अगर वह 21 रन और बना जाती तो अपना 19वां इंटरनेशनल शतक बना जाती और ये कारनाम करने वाली भी दुनिया की पहली बैटर होती. फिलहाल स्मृति मंधाना और साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट दोनों के नाम 18-18 इंटरनेशनल शतक हैं.

भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर
स्मृति मंधाना की 79 रन की शानदार पारी के बाद ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन) ने डेथ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 216/3 तक पहुंचा दिया. इस तरह पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया.



Source link