Kanker: तीन परिवार, 18 सदस्य और घर वापसी… नवाखाई पर भंडारडीगी में दिखा पारंपरिक उत्साह

Kanker: तीन परिवार, 18 सदस्य और घर वापसी… नवाखाई पर भंडारडीगी में दिखा पारंपरिक उत्साह


Last Updated:

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भंडारडीगी गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्य ग्रामीण रीति-रिवाज के साथ अपने मूल धर्म में लौट आए हैं. नवाखाई पर्व पर आयोजन हुआ. तीन परिवारों की वापसी से गांव में खुशी का माहोल है.

Zoom

KANKER bhandardigi conversion dispute (PIC CREDIT-NEWS18)

Bhandardigi Conversion Dispute: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भंडारडीगी गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है. ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इन लोगों का स्वागत किया. घर वापसी के बाद गांव में खुशी का माहौल दिखाई दिया. इस दौरान आदिवासी समाज के नवाखाई पर्व का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

जानकारी के अनुसार, भंडारडीगी गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. इसी बीच तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापस आने का फैसला किया. गांव में इसके लिए पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रामीणों और समाज के लोगों की मौजूदगी में धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए घर वापसी कराई गई.

ग्रामीणों ने वापसी पर खुशी जताई
वहीं, घर वापसी के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के पारंपरिक नवाखाई पर्व का आयोजन भी किया गया. नवाखाई आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस मौके पर नई फसल और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा है. ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में घर वापसी करने वाले परिवारों के मेंबर्स भी शामिल हुए. ग्रामीणों के साथ उन्होंने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया. ढोल-मांदर की थाप के बीच लोगों ने जमकर नृत्य किया और पर्व की खुशियां साझा कीं. इससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया.

संस्कृति और रीति-रिवाज
ग्रामीणों के मुताबिक, नवाखाई जैसे पारंपरिक पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़े हैं. ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है.

धर्म परिवर्तन से जुड़े विवाद के बाद हुई इस घर वापसी और नवाखाई आयोजन को लेकर गांव में दिनभर चर्चा रही. हालांकि, इस पूरे मामले में धर्म परिवर्तन को लेकर उठे विवाद और उससे जुड़े आरोपों की अलग-अलग लेवल पर जानकारी सामने आना बाकी है और इसके लिए जांच चल रही है.



Source link