Last Updated:
Motihari News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अब दूध बेचने वाले टैंकर की आड़ में शराब और चरस की तस्करी का मामला सामने आया. पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने एक दूध के कंटेनर से 54 लीटर नेपाली शराब बरामद की है. इसके साथ ही चरस की खेप भी पकड़ी गई है. चरस की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
दूध के कंटेनर में शराब तस्करी.
मोतिहारीः बिहार में शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. वह हर दिन स्मगलिंग को नया जुगाड़ कर रहे हैं. इसी तरह एक अनोखा मामला मोतिहारी से सामने आया. जहां एक दूध के कंटेनर से शराब तस्करी की जा रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक दूध बेचने के बहाने शराब की तस्करी कर रहा है. जब महुआवा थाने की पुलिस और SSB ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. टीम ने दूध के कंटेनर की तलाशी ली. उसमें से नेपाली शराब और चरस बरामद हुई.
54 लीटर नेपाली शराब और लाखों का चरस बरामद
पुलिस ने कंटेनर से कुल 54 लीटर नेपाली शराब जब्त की है. इसके अलावा चरस की बड़ी खेप भी बरामद की गई है. चरस की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसे सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके बावजूद तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं.
202 लीटर देसी शराब के साथ दो अरेस्ट
मोतिहारी के तुरकौलिया ढाका और पिपरा कोठी थाना की पुलिस ने नशा के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई तस्करों को पकड़ा है. तुरकोलीया थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 202 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. ढाका थाना की पुलिस ने ढाका और चैनपुर में छापमारी कर ई रिक्शा से ले जा रहे नेपाली शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया.
गांजा बेचने वाला अरेस्ट
पिपराकोठी थाना की पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई की है. सूखा नशा बेचने वाले सकल सिंह को गिरफ्तार भी किया. सकल सिंह अपने किराना दुकान की आड़ में गांजा की बेचने का काम करते थे. जिसकी जानकारी पुलिस को लगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किराना दुकान के छापेमारी की और गांजा की खेप को बरामद किया.