PNB Rule Change: क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर दोगुना चार्ज, बिल पेमेंट पर भी देने होंगे ज्‍यादा पैसे

PNB Rule Change: क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर दोगुना चार्ज, बिल पेमेंट पर भी देने होंगे ज्‍यादा पैसे


Last Updated:

PNB Credit Card Rule Change : आपके पास भी अगर पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो यह खबर आपके काम की है. पीएनबी ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित कई नियम बदल दिए हैं. ये नियम कल यानी 1 नवंबर 2026 से लागू हो जाएंगे. एटीएम से नकदी निकालने से लेकर तय तारीख पर बिल न भरने और यहां तक कि बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के भुगतान पर अब ग्राहकों शुल्‍क के रूप में ज्‍यादा पैसे देने होंगे.

पंजाब नेशनल बैंक ने क्रेडिट कार्ड का यूज कर एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाला चार्ज लगभग दोगुना कर दिया गया है. 1 नवंबर से पीएनबी के घरेलू एटीएम से क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालने पर निकाली गई रकम का 2.5% या न्यूनतम ₹400 (जो भी अधिक हो) चुकाना होगा. पहले RuPay और Visa कार्ड्स पर यह शुल्क 2% या न्यूनतम ₹150 से ₹200 के बीच था. वहीं, अगर आप किसी दूसरे बैंक के घरेलू या इंटरनेशनल एटीएम से कैश निकालते हैं, तो आपको 2.5% या न्यूनतम ₹500 चार्ज देना पड़ेगा.

क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर भुगतान न करने लेट पेमेंट फीस अब कुल बकाया राशि के आधार पर ₹1,200 तक वसूल की जाएगी. हालांकि, बैंक ने ₹500 या उससे कम के छोटे बकाये पर राहत देते हुए शुल्क शून्य रखा है, लेकिन जैसे ही बकाया ₹501 से ₹1,000 के बीच होगा, सीधे ₹500 का चार्ज लगेगा. इसके बाद ₹1,001 से ₹10,000 तक ₹750, ₹10,001 से ₹50,000 तक ₹1,000 और ₹50,000 से अधिक का बिल बकाया रहने पर अधिकतम ₹1,200 की लेट फीस काटी जाएगी.

अक्सर लोग अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए चेक लगाते हैं या बैंक खाते से ऑटो-डेबिट का विकल्प चुनकर रखते हैं, लेकिन खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर अब भारी पेनल्टी लगेगी. नए नियमों के अनुसार, चेक बाउंस होने या ऑटो-डेबिट इंस्ट्रक्शन फेल होने पर कुल भुगतान राशि का 2% या न्यूनतम ₹400 का चार्ज काटा जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रेडिट कार्ड से घर के बिजली, पानी या गैस जैसे यूटिलिटी बिल भरने वाले ग्राहकों पर भी बैंक ने नई पाबंदी लगा दी है. यदि कोई ग्राहक एक महीने की बिलिंग साइकिल में कुल मिलाकर ₹50,000 से अधिक के यूटिलिटी बिलों का भुगतान करता है, तो ₹50,000 के ऊपर की पूरी रकम पर 1% का एक्स्ट्रा सरचार्ज और उस पर लागू टैक्स वसूला जाएगा. इस नियम के तहत प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम ₹2,000 तक का शुल्क लिया जा सकता है.

शॉपिंग करने के बाद क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाने (Redeem) को भी अब बैंक को अलग से फीस देनी होगी. अब तक जहां कई ग्राहक फ्री में अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को गिफ्ट वाउचर या प्रोडक्ट्स में बदल लेते थे, वहीं अब प्रत्येक रिडेम्पशन रिक्वेस्ट पर ₹99 का फ्लैट चार्ज चुकाना होगा.

पीएनबी की ओर से रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे जाने वाले डिजिटल ई-स्टेटमेंट पहले की ही तरह बिल्कुल मुफ्त मिलते रहेंगे. लेकिन अगर किसी ग्राहक को हार्ड कॉपी चाहिए और वह 3 महीने से अधिक पुराने डुप्लीकेट फिजिकल स्टेटमेंट की मांग करता है, तो उसे ₹50 प्रति माह के हिसाब से चार्ज देना होगा.

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले जारी होने वाले सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में भी बैंक ने संशोधन किए हैं. इन एफडी-लिंक्ड कार्ड्स पर चेक या ऑटो-डेबिट फेल होने की स्थिति में प्रति ट्रांजैक्शन ₹100 की पेनल्टी तय की गई है. वहीं, इन कार्ड्स पर लेट पेमेंट चार्ज न्यूनतम देय राशि (Minimum Amount Due) का 30% रहेगा, जिसे एक सीमा में बांधते हुए प्रति बिलिंग साइकिल न्यूनतम ₹200 और अधिकतम ₹500 तक सीमित रखा गया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link