Last Updated:
Sirohi District Rail Gift: राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड को साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नई रेल सुविधा मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भीलड़ी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन का आबूरोड स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है. साबरमती से सुबह 10:30 बजे चलकर यह दोपहर 1:20 बजे आबूरोड पहुंचेगी. इस रेल सेवा से काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. अब क्षेत्र के लोगों को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा. सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया.
राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड को साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नई रेल सुविधा मिली है
सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भीलड़ी से साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन का ठहराव आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा. इससे सिरोही और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. खासकर धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
वाराणसी और प्रयागराज भी जा सकेंगे सिरोही के लोग
धार्मिक स्थलों तक पहुंचना हो जाएगा आसान
सिरोही जिले के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन रेल आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां से बड़ी संख्या में यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं. ऐसे में साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. इससे यात्रियों को धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का एक और विकल्प मिलेगा और क्षेत्र के लोगों की लंबे रूट की यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकेगी.