MP-CG TOP NEWS: CM मोहन यादव आज बैतूल दौरे पर, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 30 करोड़ का बोनस

MP-CG TOP NEWS: CM मोहन यादव आज बैतूल दौरे पर, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 30 करोड़ का बोनस


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

CM मोहन यादव आज बैतूल दौरे पर, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 30 करोड़ का बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बैतूल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये का बोनस वितरित करेंगे। बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नर्मदापुरम वन मंडल के संग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी देंगे। बैतूल के पुलिस ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज दाखिल करेंगे राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, CM मोहन यादव रहेंगे मौजूद
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे. मंत्री कृष्णा गौर पुरी की प्रस्तावक होंगी. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था. यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त कार्यक्रम, बैतूल में तेंदूपत्ता बोनस वितरण और विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल, बैतूल और मंडला के दौरे पर रहेंगे. सुबह 10:20 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद विधानसभा में राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के नामांकन में शामिल होंगे. दोपहर में मुख्यमंत्री बैतूल के ग्राम बडोरा पहुंचकर तेंदूपत्ता बोनस वितरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. इसके साथ ही मंडला में बलराम कृषि महोत्सव में भी शामिल होंगे. शाम 3:30 बजे भोपाल वापसी के बाद 4:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रात 9:30 बजे दिल्ली से भोपाल लौटने और 10:40 बजे भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है.

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

सुबह 10:20 बजे – बीजेपी कार्यालय, भोपाल
सुबह 11:00 बजे – विधानसभा में हरदीप सिंह पुरी के नामांकन में शामिल
सुबह 11:35 बजे – स्टेट हैंगर, भोपाल
दोपहर 12:00 बजे – हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना
दोपहर 12:50 बजे – बलराम कृषि महोत्सव, मंडला
दोपहर 1:05 बजे – बैतूल के ग्राम बडोरा
दोपहर 1:25 बजे – बैतूल कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और तेंदूपत्ता बोनस वितरण
शाम 3:30 बजे – भोपाल वापसी
शाम 4:20 बजे – दिल्ली रवाना
रात 9:30 बजे – दिल्ली से भोपाल वापसी
रात 10:40 बजे – भोपाल आगमन

उज्जैन पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, परिवार के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान तमन्ना पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं.

5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चिमनगंज मंडी पुलिस की कार्रवाई
उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रेम उर्फ हनी (22) को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पिंग्लेश्वर रोड स्थित गरोठ बायपास ब्रिज के पास से पकड़ा गया. उसके कब्जे से करीब 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई. पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली है. मामले की जांच जारी है.

उज्जैन में 10 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त, दो लोगों पर कार्रवाई
उज्जैन के शास्त्री नगर में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक मकान की पहली मंजिल पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए. पुलिस ने मामले में सौरभ शर्मा (26) और शुभम शर्मा (28) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है. त्योहारों से पहले पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है.

अवैध महुआ शराब बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 21 लीटर शराब जब्त
बलौदाबाजार जिले में कसडोल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम सरवा और छरछेद में दबिश देकर अवैध महुआ शराब रखने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से कुल 21 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है.

सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, सड़कों पर विजिबिलिटी हुई कम
जांजगीर-चांपा में सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर धुंध छा गई. कम दृश्यता के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दुर्घटना की आशंका के बीच वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए. मौसम में ठंडक बढ़ने से सर्दी का एहसास भी होने लगा है. वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सावधानी से चलने की सलाह दी गई है.

धमतरी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3.12 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी में शेयर ट्रेडिंग में हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर लोगों से 3 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और टैबलेट भी जब्त किए हैं.



Source link