गोभी की खेती में व्हाइट फ्लाई रेड फ्लाई का खतरा, अभी करें ये उपाय, वरना पूरी फसल होगी बर्बाद

गोभी की खेती में व्हाइट फ्लाई रेड फ्लाई का खतरा, अभी करें ये उपाय, वरना पूरी फसल होगी बर्बाद


होमफोटोकृषि

गोभी की खेती में व्हाइट फ्लाई रेड फ्लाई का खतरा, अभी करें ये उपाय

Last Updated:

Gobi White Fly Red Fly: बिहार के भागलपुर में बड़े पैमाने पर गंगा के किनारे का कछार इलाका है. यही वजह है कि गंगा के किनारे बसे भागलपुर में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है. अलग-अलग किस्म और अलग-अलग सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. कई किसान इसी सब्जी से होने वाली आय पर निर्भर हैं. इसी से वह अपने परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई आदि का खर्च चलाते हैं. हालांकि, कई बार सब्जी की खेती में तमाम तरह के रोग और कीट लग जाते हैं.

Top Deals Inside

ये कीट और रोग कई बार पूरे खेत में फैल जाते हैं. इससे किसानों को भारी घाटा लगता है. उनका पैसा औऱ मेहनत दोनों बर्बाद होता है. अभी भागलपुर में किसान बड़े पैमाने पर गोभी की खेती कर रहे हैं. इसमें व्हाइट फ्लाई और रेड फ्लाई का खतरा देखने को मिल रहा है. अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो गोभी की खेती बर्बाद होगी और किसान को घाटा लगेगा. इसका इलाज भागलपुर के पौधा संरक्षण विभाग के अधिकारी ने बताया है.

आपको बता दें कि जब आप गोभी की खेती करते हैं तो इसमें कई तरह की बीमारी आती है और कई तरह के कीट इसमें लगते हैं. शुरुआती दौर में इसमें व्हाइट फ्लाई और रेड फ्लाई का अटैक होता है. यह पूरी फसल को बर्बाद कर देता है. अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस गोभी के जड़ तक भी पहुंच जाता है और फिर पूरे पौधे को खत्म कर देता है.

ऐसे में पौधा संरक्षण विभाग के अधिकारी सुजीत पाल बताते हैं कि अगर किट लगे तो आप इसको दो विधि से हटा सकते हैं. पहली विधि- व्हाइट फ्लाई और रेड फ्लाई के इलाज के लिए आप गोभी की फसल में गोबर का घोल और राख का छिड़काव कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरी विधि- इसके दूसरे विधि की बात करें तो आप एक कीटनाशक दवाई और सकिंग पेस्ट मिलाकर इसका छिड़काव कर सकते हैं. इससे पौधे का बचाव हो पाएगा.गोभी के खेत में स्टिकी स्टिक भी करता है काम आपको बता दें की गोभी के खेत मे स्टिकी स्टिक भी काम करता है.

इससे आप पौधे का कीटों से बचाव कर सकते हैं. इसमें कीट चिपक जाते हैं जिससे वह फसलों में नहीं जाने पाते. इसको 2-3 फिट ऊंचे डंडे मे लगा दें जिससे वो बचाव करेगा. व्हाइट फ्लाई से तो ये जरूर राहत देगा. वहीं अगर जड़ को काट दे रहा है तो आप तुंरन्त सिंचाई करें जिससे इसका समाधान हो पायेगा.



Source link