October Delhi Rainfall Record। Delhi weather update। दिल्‍ली मौसम। दिल्‍ली में 1951 के बाद पहली बार अक्टूबर में इतना लुढ़का दिन का तापमान

October Delhi Rainfall Record। Delhi weather update। दिल्‍ली मौसम। दिल्‍ली में 1951 के बाद पहली बार अक्टूबर में इतना लुढ़का दिन का तापमान


होमफोटोDelhi

दिल्‍ली में 1951 के बाद पहली बार अक्टूबर में इतना लुढ़का दिन का तापमान

Last Updated:

दिल्ली में रातभर हुई झमाझम बारिश ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे मौसम एकदम सुहाना हो गया है और प्रदूषण से भी बड़ी राहत मिली है. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और एक्यूआई सुधरकर संतोषजनक श्रेणी यानी 90 पर पहुंच गया है.

Top Deals Inside

बारिश से प्रदूषण को बड़ी राहत, AQI 90 पर आया: बारिश ने दिल्ली के प्रदूषण पर भी असर डाला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया. यह संतोषजनक श्रेणी में आता है. समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों पर हवा संतोषजनक रही. वहीं, 16 केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. (PTI)

तापमान में भी बदलाव, ठंड का अहसास बढ़ा: सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में पारा 15.4 डिग्री तक पहुंच गया. लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (PTI)

सुबह-सुबह झमाझम बारिश: मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इस अक्टूबर महीने में अब तक कुल 123.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो साल 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. झरोदा कलां में सबसे ज्यादा 89 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लोधी रोड और सफदरजंग में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई. (PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

24 घंटे में 61.4 MM बारिश, चार साल का रिकॉर्ड टूटा: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अक्टूबर में अब तक कुल 123.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इससे पहले नौ अक्टूबर 2022 को एक दिन में 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. उस साल पूरे अक्टूबर में 128 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस बार महीने का आंकड़ा भी पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है. (PTI)

दिल्ली में अभी और बरसेंगे बादल: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है. रेड अलर्ट दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के लिए जारी किया गया. नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्से भी अलर्ट में शामिल हैं. (PTI)

कहां कितनी बारिश हुई: बारिश के मामले में झरोदा कलां सबसे आगे रहा. यहां 89 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. लोधी रोड में 63 मिलीमीटर और सफदरजंग में 56.5 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा पीतमपुरा में 42.5 मिलीमीटर, पूसा में 41.5 मिलीमीटर और प्रगति मैदान में 40.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुग्राम में 36 मिलीमीटर बारिश हुई. (PTI)

बारिश से प्रदूषण को बड़ी राहत, AQI 90 पर आया: बारिश ने दिल्ली के प्रदूषण पर भी असर डाला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया. यह संतोषजनक श्रेणी में आता है. समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों पर हवा संतोषजनक रही. वहीं, 16 केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया.(PTI)

तापमान में भी बदलाव, ठंड का अहसास बढ़ा: सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में पारा 15.4 डिग्री तक पहुंच गया. लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (PTI)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link