गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, 25 लाख का नुकसान


Last Updated:

Gopalganj Fire Incident News: बिहार के गोपालगंज में गोपाल मोटर गैराज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से 20 से अधिक कारें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं. इस घटना में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गोपालगंज में बंजारी मोड़ स्थित गोपाल मोटर गैराज में शुक्रवार को भीषण आग लग गई.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बंजारी मोड़ स्थित गोपाल मोटर गैराज में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी 20 से अधिक कारें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं, मोबाइल टावर कंपनी की दो मशीनें भी आग में जल गईं. इस घटना में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. गैराज मालिक गोपाल केडिया के मुताबिक दोपहर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती, तब तक लपटों ने विकराल रूप ले लिया. गैराज में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया.

आग बुझाने के लिए चार दमकल टीमों को लगाया गया
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग की लपटें तेजी से फैलती देख हथुआ अनुमंडल से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया. अलग-अलग थानों की अग्निशमन टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया गया. गोपालगंज के अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. आग बुझाने के लिए सभी थानों से दमकल की गाड़ियां भेजी गई थीं. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

रिहायशी इलाके में आग से मची अफरातफरी
बंजारी मोड़ के रिहायशी इलाके में गैराज में लगी आग के कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर लोग सहम गए. आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई थी.

समीक्षा बैठक के दौरान मिली आग लगने की सूचना
बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार ने बताया कि घटना के समय वे समाहरणालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे. इसी दौरान गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. उन्होंने कहा कि आग लगने की इस घटना से गैराज मालिक को काफी नुकसान हुआ है. फिलहाल अग्निशमन विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है.



Source link