Last Updated:
जापान ने बांग्लादेश के 1 लाख लोगों को नौकरी देने के दावे को गलत बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव कितामुरा तोशिहिरो ने साफ किया कि 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री साने ताकाइची और तारिक रहमान की बैठक में ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ था.
Source: Ministry of Foreign Affairs of Japan
जापान सरकार ने उन सोशल मीडिया पोस्टों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि जापान ने बांग्लादेश से 1 लाख लोगों को नौकरी देने या अपने यहां काम करने के लिए बुलाने पर सहमति जताई है. जापान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है. यहां तक कि 27 अक्टूबर को जापान और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई शिखर बैठक में भी इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया.
जापान के विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव और प्रेस एवं सार्वजनिक कूटनीति महानिदेशक कितामुरा तोशिहिरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर जापान सरकार की ओर से बांग्लादेश के 1 लाख लोगों को स्वीकार करने को लेकर गलत दावे किए जा रहे हैं. इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. जापान और बांग्लादेश के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत में भी ऐसा कोई मुद्दा तय नहीं हुआ.
While recent social media posts have falsely suggested that the Government of Japan agreed to accept 100,000 workers from Bangladesh, no such fact exists, including within the discussions during the Japan-Bangladesh Summit Meeting on Oct. 27.
For details on the Japan-Bangladesh Summit Meeting, please visit the MOFA website.
https://t.co/PBuEd9sbm7