BU Convocation Row: ₹450 की काली चाय, VC पर क्यों लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप, क्या है मामला

BU Convocation Row: ₹450 की काली चाय, VC पर क्यों लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप, क्या है मामला


Last Updated:

बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी से कथित तौर पर स्कैम का खुलासा हुआ है. एक आरटीआई से पता चला है कि कन्वोकेशन डे के लिए यूनिवर्सिटी ने खुद का ऑडिटोरियम होते हुए भी बाहर का ऑडोटोरियम 2 लाख रुपए में बुक किया. इसके अलावा एक कप चाय का खर्च 450 रुपए बताया. वहीं, ट्रांसपोर्टेशन के लिए 1 किलोमीटर का 3000 रुपए प्लस टैक्स का खर्च बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन डे को लेकर विवाद हो रहा है.

भोपाल. मध्य प्रदेश की बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में तीन दिन पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ है. विश्वविद्यालय से पास हुए छात्रों को उपाधियां दी गईं. इस बीच यूनिवर्सिटी कन्वोकेशन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वाइस चांसलर और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. इस खुलासे में पता चला है कि आधी कप चाय 450 रुपए की थी. कैंपस में गेस्ट्स और छात्रों को लाने-ले जाने में 3000 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च हुए. यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है. यह खुलासा 2022 और 23 के कॉन्वोकेशन से जुड़ा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्वोकेशन 2022 में एक कप चाय के लिए 450 रुपए और कैंपस तक 1 किलोमीटर की सवारी के लिए 3000 रुपए खर्च किए गए. रिकॉर्ड में हाई-टी का कोटेशन 450 प्रति कप है. बाद में लाखों की पेमेंट करने के भी रिकॉर्ड सामने आए. अमर उजाला के मुताबिक, आरटीआई से खुलास हुआ है कि पैक्ड स्नैक्स की 225 रुपए प्रति व्यक्ति थी. ट्रांसपोर्टेशन के लिए 3000 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से कोट किए गए.

बरकतुल्ला यूनवर्सिटी की ओर से 15 वीवीआईपी आए और इनके लिए हाई-टी की कीमत 750 प्रति व्यक्ति बताई गई. हाई-टी में चाय-कॉफी के साथ कुकीज और ड्राई फ्रूट्स साथ कुछ और फूड आइटम भी शामिल किए गए. वहीं, 2023 में हुए कान्वोकेशन में तो कथित तौर पर और भी बड़ा स्कैम हुआः

  • राजाभोज हॉल किराया: 2 लाख रुपए
  • एमपीटी वीआईपी हाई-टी: 7500 रुपए
  • एमपीटी हाई-टी: 154700 रुपए
  • छप्पन भोग नाश्ता पैकेट: 40950 रुपए
  • हॉल किराए पर 18% जीएसटी: 36000 रुपए
  • हाई-टी पर 5% जीएसटी: 8110 रुपए

2 लाख रुपए में बुक किया गया हॉल

इन सभी को मिलाकर 447260 रुपए की पेमेंट को अप्रूव किया गया. यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह कैंपस में मौजूद अपने ऑडिटोरियम के बजाय बाहर की जगह- मिंटो हॉल में आयोजित किया और इसके लिए 2 लाख रुपये का किराया दिया. इसके उलट, यूनिवर्सिटी का अपना ऑडिटोरियम मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MPCST) को सिर्फ़ 25000 रुपए में किराए पर दिया था. इसलिए सवाल उठाए जा रहे हैं यूनिवर्सिटी का अपना ऑडिटोरियम होते हुए भी बाहर का क्यों बुक किया गया? दीक्षांत समारोह के लिए बाहर की जगह क्यों चुनी गई?

राज्यपाल से जांच करवाने की मांग

बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी ने 2022-23 के दीक्षांत समारोह से जुड़ी इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है. रजिस्ट्रार एस.बी. सिंह ने कहा कि समिति दीक्षांत समारोह से जुड़े खुलासों की जांच करेगी. छात्रों ने मांग की है कि इस बात की स्वतंत्र जांच हो कि क्या ये खर्च सही थे? राज्यपाल को मामले में संज्ञान लेना चाहिए.



Source link