परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट की ऊंचाई पर खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट लेट होने पर हवा में किया चांद का दीदार

परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट की ऊंचाई पर खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट लेट होने पर हवा में किया चांद का दीदार


Last Updated:

बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइनों ने हर बार की तरह करवा चौथ का व्रत रखा था. उन्होंने त्योहार की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करके ध्यान खींचा. परिणीति चोपड़ा का करवा चौथ त्योहार इस बार अनूठा रहा. दरअसल, उन्हें फ्लाइट में देरी के चलते हवा में ही व्रत खुलवाना पड़ा. उन्होंने 35000 फुट की ऊंचाई पर पति राघव चड्ढा के साथ त्योहार मनाया और चांद का दीदार किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

परिणीति चोपड़ा ने 2023 में शादी की थी. (फोटो साभार: Instagram@parineetichopra)

नई दिल्ली: देशभर में 29 अक्टूबर को करवा चौथ बड़े धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी करवा चौथ त्योहार की मनमोहक झलकियां फैंस के साथ साझा की, मगर बादल और बारिश की वजह से दिल्ली सहित कई जगहों में चांद के दर्शन नहीं हुए. सितारों ने भी दूसरे तरीके से अपना व्रत खोला. कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने जश्न की झलक फैंस के साथ साझा की. इनमें परिणीति चोपड़ा भी शामिल थीं, जिन्होंने इस साल इस त्योहार को मनाने के लिए एक बहुत ही अनोखा तरीका चुना. घर से दूर होने के बावजूद एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत किया. उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा के साथ इस त्योहार को मनाने का पूरा इंतजाम किया. उन्होंने पति के साथ फ्लाइट में करवा चौथ मनाया. उन्होंने जश्न की झलकियां दिखाई. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा का व्रत तोड़ते दिख रहे हैं. कपल ने जमीन से 35000 फुट ऊपर हवा में त्योहार मनाया.

परिणीति चोपड़ा ने 30 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फ्लाइट के अंदर उनके करवा चौथ के जश्न की झलक दिखी. वीडियो में यह कपल चांद को ढूंढता नजर आया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने हवा में ही अपना व्रत खोला. राघव चड्ढा ने उन्हें पानी और खाना देकर इस रस्म को पूरा करने में मदद की, जिससे जमीन से हजारों फीट ऊपर होने के बावजूद लम्हा बेहद खास बन गया. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘हम जहां भी हों, वहीं करवा चौथ है. भले ही वह 35000 फुट की ऊंचाई पर क्यों न हो! तुम मेरे सभी सपनों को सच करते हो. सबसे बेहतरीन इंसान, सबसे अच्छा इंसान, सबसे प्यारा लड़का.’

View this post on Instagram





Source link