Longest Metro Route: धरती के नीचे, 60 KM बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ये ट्रेन, चीन का अनोखा कारनामा

Longest Metro Route: धरती के नीचे, 60 KM बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ये ट्रेन, चीन का अनोखा कारनामा


Last Updated:

जरा सोचिए, आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं और ट्रेन में कोई ड्राइवर ही नहीं है! फिर भी यह ट्रेन बिना रुके अपने तय रूट पर 60 किलोमीटर तक दौड़ती है. सुनने में यह किसी फिल्म जैसा लग सकता है, लेकिन चीन में ऐसा सच हो चुका है. चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में देश की सबसे लंबी मेट्रो लूप लाइन पूरी तरह शुरू हो गई है. करीब 59.9 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 37 स्टेशन हैं और पूरा चक्कर लगाने में लगभग 96 मिनट लगते हैं. यह मेट्रो शहर के सात जगहों और दो बड़े रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है.

Top Deals Inside

चीन अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में एक नया मुकाम हासिल करने की ओर बढ़ गया है. देश के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में मेट्रो लाइन-12 शुरू हो गई है. इसे चीन की सबसे लंबी मेट्रो लूप लाइन माना जा रहा है. करीब 59.9 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर कुल 37 स्टेशन बनाए गए हैं. गुरुवार को इसके दूसरे चरण की शुरुआत के साथ पूरा रूट यात्रियों के लिए खोल दिया गया. इस लाइन से शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच सफर करना पहले के मुकाबले आसान होगा. (ai photo)

वुहान मेट्रो लाइन-12 शहर के सात प्रमुख जिलों से होकर गुजरती है. इसमें कियाओकोउ, जियांगहान और जियांगआन जैसे इलाके शामिल हैं. यह लाइन शहर के दो बड़े रेलवे स्टेशनों हानकोउ और वुचांग को भी आपस में जोड़ती है. इससे रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी. इस मेट्रो के जरिए लोग शहर के अलग-अलग इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा यात्रियों को दूसरी मेट्रो लाइनों में बदलने की सुविधा भी मिलेगी. (ai photo)

इस मेट्रो लाइन का पूरा रूट एक राउंड स्ट्रक्चर में तैयार किया गया है. यात्री करीब 96 मिनट में इसका पूरा चक्कर लगा सकते हैं. लाइन के कुल 59.9 किलोमीटर के रूट में 37 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए गए हैं. इसके जरिए यात्रियों को शहर के कई व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा. यह लाइन मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से भी जुड़ती है, जिससे यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरी लाइनों पर सफर जारी रख सकते हैं. ai photo

Add News18 as
Preferred Source on Google

वुहान मेट्रो लाइन-12 को दो स्टेप्स में तैयार किया गया है. इसका पहला हिस्सा 1 मई को यात्रियों के लिए शुरू किया गया था. पहले चरण की लंबाई करीब 35.3 किलोमीटर थी. वहीं, दूसरे चरण में करीब 24.6 किलोमीटर का हिस्सा बनाया गया है. इसके शुरू होने के बाद मेट्रो का पूरा लूप तैयार हो गया है. इस प्रोजेक्ट का मकसद शहर के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ना और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सुविधाजनक परिवहन देना है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मेट्रो लाइन का निर्माण इंजीनियरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. वुहान शहर यांग्त्से और हान नदियों के कारण अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है. ऐसे में मेट्रो लाइन को यांग्त्से नदी के नीचे से दो बार और हान नदी के नीचे से एक बार गुजारना पड़ा. निर्माण के दौरान जमीन की अलग-अलग परतों, पानी के तेज दबाव और सुरंगों में पानी पहुंचने जैसी समस्याएं सामने आईं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक मशीनों और तकनीक का इस्तेमाल किया गया.

वुहान की इस मेट्रो लाइन की सबसे खास बात इसका पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम है. यहां ट्रेनें बिना ड्राइवर के चल सकती हैं. यह ऑटोमेशन के ग्रेड-4 यानी GoA4 स्तर पर काम करती है, जो रेल परिवहन में ऑटोमेशन का सबसे ऊंचा स्तर है. ट्रेनें सुबह अपने आप चालू होती हैं और सफर शुरू करने से पहले अपनी तकनीकी जांच करती हैं. इसके बाद वे खुद डिपो से निकलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकती हैं. दिन का संचालन पूरा होने के बाद ट्रेनें अपने आप वापस डिपो पहुंच जाती हैं. ai photo

इस मेट्रो का ऑटोमैटिक सिस्टम सिर्फ ट्रेन चलाने तक सीमित नहीं है. व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या के हिसाब से ट्रेनें अपने बीच का अंतर भी खुद तय कर सकती हैं. किसी आपात स्थिति में सिस्टम वैकल्पिक रास्ते की योजना बनाने में भी सक्षम है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी दूर से ट्रेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं. इसके अलावा सिग्नल, संचार और प्लेटफॉर्म से जुड़े इक्विमेंट्स की निगरानी भी एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी.

वुहान मेट्रो लाइन-12 के पूरी तरह शुरू होने से शहर के लोगों को आने-जाने के लिए एक और बड़ा ऑप्शन मिल गया है. खासतौर पर नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा. पहले एक इलाके से दूसरे इलाके तक पहुंचने में नदियों के कारण परेशानी होती थी. अब मेट्रो के जरिए सफर आसान होगा. इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों और शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link