35 की उम्र के बाद सफलता पाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, खूब करते हैं तरक्की
Last Updated:
Lucky Birth Dates After 35 Age: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों की जिंदगी में 35 साल की उम्र के बाद बड़ा बदलाव आता है. इस उम्र के बाद इनकी सोई हुई किस्मत का ताला खुल जाता है और इन्हें करियर से लेकर कारोबार तक में अपार सफलता मिलती है. इन तारीखों पर जन्मे जातक अपनी मेहनत और लगन के दम पर समाज में ऐसा ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं, जहां उनका दबदबा राजा जैसा हो जाता है.
Lucky Birth Dates After 35 Age: आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के लिए सफलता आसानी से नहीं मिलती, वे कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन सफलता हांसिल नहीं कर पाते. सफलता का स्वाद चखने के लिए उन्हें वर्षों कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. जहां उनके दोस्तों और साथ काम करने वाले बहुत कम समय में ही बड़ी सफलता और स्थिरता प्राप्त कर लेते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें 35 साल की उम्र के बाद ही सफलता का आनंद मिल पाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तिथियों में जन्मे लोगों को शुरुआत में काफी मेहनत करनी पड़ती है और ऐसा लगता है कि जैसे जिंदगी भर केवल मेहनत करते रह जाएंगे लेकिन 35 की उम्र के बाद उनकी किस्मत बदलती है और खूब तरक्की करते हैं. आइए जानते हैं किन तारीख में जन्मे लोगों को 35 की उम्र के बाद सफलता मिलती है…
किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस मूलांक के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं. इस मूलांक के जातक रचनात्मक होते हैं और वे अपनी प्रतिभा, आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक जुड़ाव में विश्वास रखते हैं. लेकिन इससे उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिलती. इन तारीख में जन्मे लोग अक्सर 35 की उम्र की सीमा तक पहुंचने के बाद ही सफलता हासिल कर पाते हैं. अनुभव प्राप्त करके और थोड़ी कठिन परिस्थितियों से सीख लेकर, वे सफलता तक पहुंचते हैं और वह उनके साथ लंबे समय तक बनी रहती है.
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. इन मूलांक के जातकों को शुरुआती दौर में उलझन और अस्तित्व संबंधी थकान का सामना करना पड़ता है. राहु की वजह से इन मूलांक के जातक आत्मनिरीक्षण, अनुसंधान और आध्यात्मिकता में रुचि रखते हैं और 35 की उम्र के बाद ही करियर व कारोबार में सफलता मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. शनि की वजह से इन मूलांक के जातक बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं. ये लोग कुछ भी सीखने से पीछे नहीं हटते हैं इसलिए इन मूलांक के जातकों की शुरुआत संघर्ष वाली और हर जगह से ज्ञान प्राप्त करने वाली होती है. लेकिन 35 की उम्र के बाद शनिदेव की कृपा और मेहनत की वजह से अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं.
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगलदेव हैं. मंगल ग्रह की वजह से इस मूलांक के जातक साहसी और पराक्रमी होते हैं. शुरुआत में इनका सीखने का दौर रहता है, साथ ही क्रोध और संघर्ष की वजह से कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ता है. लेकिन 35 की उम्र के बाद मंगल की दशा बदल जाती है और बड़ी सफलता मिलती है.