IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: क्रुणाल पंड्या को लगे एक ओवर में 5 छक्के, पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हराया


होमखेलक्रिकेट

क्रुणाल पंड्या ने खाए एक ओवर में 5 छक्के, पाकिस्तान से 4 विकेट हारी टीम इंडिया

Last Updated:

Hong Kong Sixes 2026 IND vs PAK Highlights: हांगकांग सिक्सर्स के पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. छह ओवर में 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए अब्बास अफरीदी ने पहले ही ओवर में क्रुणाल पंड्या को लगातार पांच छक्के जड़ दिए. भारत की ओर से शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 11 गेंद में 40 रन बनाए. राहुल तेवतिया और क्रुणाल पंड्या तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

Top Deals Inside

क्रुणाल पंड्या ने खाए एक ओवर में 5 छक्के, पाकिस्तान से 4 विकेट हारी टीम इंडियाZoom

क्रुणाल पंड्या को एक ओवर में लगे पांच छक्के

मॉन्ग-कॉक: पहली ही गेंद पर 0 पर आउट होने के बाद क्रुणाल पंड्या जब बॉलिंग करने आए तो उनके एक ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने पांच छक्के जड़ दिए. मौका था हांगकांग सिक्सर्स में भारत और पाकिस्तान के बीच 30 अक्टूबर को हुए मुकाबले का, जिसमें पाकिस्तान ने 13 गेंद पहले ही चार विकेट से मैच जीत लिया.

पंड्या को लगातार पांच छक्के पड़े
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर्स के इस मैच में 88 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आते ही पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान क्रुणाल पंड्या की जोरदार धुनाई कर दी. अब्बास के लगातार पांच छक्के और पहली गेंद में सिंगल के चलते ओवर से कुल 31 रन आए.

ऐसा रहा पहले ओवर में रोमांच
ख्वाजा नफे ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अब्बास अफरीदी को सौंपी, इसके बाद तो अब्बास ने लगातार पांच गेंदों में पांच छक्के उड़ाकर दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट किया. क्रुणाल ने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी, लेकिन दूसरी गेंद थोड़ी ढीली रही, जिस पर अब्बास ने मिड-विकेट के ऊपर से एक जोरदार छक्का जड़ दिया! अगली गेंद भी बिल्कुल सही जगह (स्लॉट में) थी, जिसे अब्बास ने साइट-स्क्रीन के ऊपर से एक और छक्के के लिए भेज दिया! चौथी बॉल क्रुणाल ने थोड़ी फ्लैट और वाइड रखी, लेकिन अब्बास ने फिर भी डीप कवर फील्डर के ऊपर से छक्का मार दिया. लगातार चार छक्के खाने के बाद अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर ने गेंद ऑफ-स्टंप के बाहर डाली, अब्बास ने इसे भी पॉइंट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. आखिरी गेंद क्रुणाल ने लेग साइड की तरफ रखी, जिसे ख्वाजा ने फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए खेल दिया.
बल्लेबाजी की बात की जाए



Source link